डिप्स भोगपुर में टैलंट शो आयोजित, छात्रों ने दिखाए हुनर, सोलो डांस ने सभी का मन मोह लिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 06 Feb 2020

डिप्स भोगपुर में टैलंट शो आयोजित, छात्रों ने दिखाए हुनर, सोलो डांस ने सभी का मन मोह लिया

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स भोगपुर में हमरी खुशियां हमारे पास टैलैंट हंट का आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल से सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा हुनर का प्रदर्शन सभी के समक्ष किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने किया। जिसका आगाज पारम्पारिक तरीके से ज्योति प्रज्जिवलित करते हुए किया गया।

[ads1]

इस के साथ छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने हमारी खुशियां हमारे हाथ थीम को प्रस्तुत करते हुए गीतों के मैडले पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। जिसे देखकर सभी अभिभावक भाव विभोर हो गए। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न गीतों में अपने हुनर को दिखाते हुए सोलो डांस प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अपने अभिभावकों तथा अध्यापकों को खास अहसास करवाने के लिए सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका हमारे मार्ग दर्शक प्रस्तुत किया गया। जिसमें दिखाया गया कि हमारे माता-पिता, घर के बड़े बजुर्गो तथा अध्यापकों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम जीवन के हर पड़ाव को पार करते हैं शोहरत की बुलंदियों को छूते हैं। इसी के साथ बड़ी कक्षा के लडक़े तथा लड़कियों की रैम्प वाक भी करवाई गई। जिसमें लड़कियों ने आकर्षक परिधान पहन कर रैम्प पर अपनी अदाओं के जलवें बिखेरे तथा लडक़ों ने अपने टशन से सभी को अपनी प्रशंसा करने के लिए विवश कर दिया।

[ads2]

इस दौरान मिस डिप्स के खिताब से मनवीर कौर तथा मिस्टर डिप्स के खिताब से गुरजोत सिंह को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नया जोश भरते हुए आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा भगड़े तथा गिद्दे के फ्यूकान ने सभी को नाचने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसीपल ने सभी विद्यार्थियों को गतिविधि में भाग लेने पर बधाई दीि तथा आने वाली परीक्षाओं के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *