मंत्री तृप्त बाजवा ने नव नियुक्त ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 06 Feb 2020

अधिकारी गाँवों के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाएं-तृप्त बाजवा

मंत्री तृप्त बाजवा ने नव नियुक्त ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने वित्तीय कमिश्नर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत सीमा जैन की मौजूदगी में आज एक सादे समागम के दौरान विकास भवन में नव नियुक्त 12 ब्लॉक विकास और पंचायत अधिरकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। यह अधिकारी पंजाब सिविल सर्विसिज़ के साझे मुकाबले परीक्षा-2018 के नतीजे के आधार पर पंजाब लोक सेवा आयोग पटियाला द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर विभाग में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी चुने गए हैं।

[ads1]

इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा नव-नियुक्त ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिरकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गाँवों के विकास में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग द्वारा शुरू की गई अत्याधुनिक तकनीक अपनाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा गाँवों में किये जा रहे विकास कार्यों की ऑनलाइन निगरानी करने के लिए मॉडल लागू किये जा रहे हैं, जिस पर गाँवों में किये जा रहे विकास कार्यों की सही जानकारी तुरंत अपलोड करें जिससे गाँवों के विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली राशि सही कार्यों पर ख़र्च की जा सके।

सीचेवाल मॉडल को जोड़ कर काम आरंभ किए गए

स. बाजवा ने कहा नये भर्ती हुए सभी नौजवान अधिकारी गाँवों को मॉडल गाँवों के तौर पर विकसित करने के लिए प्रगतिशील सोच के साथ काम करें और गाँवों का विकास बिना भेदभाव किए करें। उन्होंने साथ ही न्योता दिया कि विभाग द्वारा गाँवों के गंदे पानी को सिंचाई के लिए बरतने के लिए और बाकी बचे हुए कीचड़ को खाद के तौर पर तैयार करने के लिए थापर और सीचेवाल मॉडल को जोड़ कर काम आरंभ किए गए हैं।

[ads2]

जिसको अधिक से अधिक अपनाने के लिए गाँवों के लोगों के सहयोग के साथ मिलकर काम किया जाये। इसके अलावा उनकी तरफ से विभाग की मुख्य गतिविधियों संबंधी अवगत करवाया और इन नव-नियुक्त ब्लॉक विकास अधिरकारियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी जि़म्मेदारी निभाने की अपील की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *