दिल्ली चुनाव : अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़े थपप्ड़, मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, मतदान जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 08 Feb 2020

दिल्ली चुनाव : अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़े थपप्ड़, मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, मतदान जारी

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है. इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं।

इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

[ads1]

अलका ने थप्पड़ मारा

दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने एक AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया है. अलका का आरोप है कि उस शख्स ने उनके बेटे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

मतदान के बीच सियासतदिल्ली के सीएम अरविंद ने बीजेपी पर हमला बोला है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “जब से मैंने एक TV चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं. कल मैं हनुमान मंदिर गया.आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया।

केजरीवाल ने कहा कि ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं. भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी. सबका भला हो. बता दें कि इससे पहले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि देखिए, चुनावी हनुमानभक्त केजरीवाल का सच…जिन हाथों से जूते उतारे, उन्हीं हाथों से फेंकी बाबा पर फूलों की माला।

[ads2]

गांधी परिवार ने डाला वोट

दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. सोनिया गांधी ने निर्माण भवन बूथ में अपना वोट डाला. प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने अधिकार स्पष्ट कीजिए और वोट डालिए. प्रियंका गांधी का वोट लोधी स्टेट में है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *