विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए पंजाब पुलिस के एएसआई रंगे हाथों दबोचा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 170 शब्द|📅 08 Feb 2020

विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए पंजाब पुलिस के एएसआई रंगे हाथों दबोचा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना एंटी पावर थैप्ट, बठिंडा में तैनात ए.एस.आई. हाकम सिंह को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता के मुताबिक उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता नरविन्दर सिंह निवासी सुंदर नगर, फरीदकोट की शिकायत पर पकड़ा है।

[ads1]

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एस.आई एक पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले 3000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 2500 में तय हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके द्वारा दोषी ए.एस.आई को पहले ही 1000 रुपए अदा किये जा चुके हैं।

[ads2]

विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *