तरतारन ब्लास्ट की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 186 शब्द|📅 08 Feb 2020

तरतारन ब्लास्ट की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तरनतारन नगर कीर्तन के दौरान एक ट्रॉली में पटाखे में विस्फोट की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने फिलहाल अभी तक इस घटना में दो लोगों की मौत और नौ लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

[ads1]

इस दुखद घटना पर सदमा और दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) तरनतारन को निर्देश दिया है कि पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए घटना की पूरी जांच करें। इसके साथ ही मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार करेगी।

[ads2]

कैप्टन ने कहा कि है कि जख्मी लोगों का सरकार मुफ्त में इलाज करवाएगी। कैप्टन अमरिंदर ने तरनतारन जिले के नागरिक और पुलिस प्रशासन को भी पीड़ितों के परिवारों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। एसएसपी तरनतारन को पोस्टमार्टम की कार्यवाही तेजी से करने के लिए कहा गया है ताकि मृतकों के शवों को बिना देरी किए उनके परिजनों को सौंप दिया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *