प्रियंका गांधी ने भाजपा को दिया करार जवाब, कहा – संविधान में दिए बराबरी के हक को कमजोर कर रही मोदी सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 10 Feb 2020

प्रियंका गांधी ने भाजपा को दिया करार जवाब, कहा - संविधान में दिए बराबरी के हक को कमजोर कर रही मोदी सरकार

नई दिल्ली। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्र पर निशाना साधा है. प्रियंका ने लिखा कि पहले बीजेपी ने दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर किया और अब बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।

[ads1]

ट्विटर के जरिए कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए. उन्होंने इस दौरान बीजेपी सरकार का आरक्षण खत्म करने के तरीके को भी बताया. प्रियंका ने लिखा, ‘RSS वाले लगातार आरक्षण के खिलाफ बयान देते हैं. फिर उत्तराखंड की भाजपा सरकरा सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालती है कि आरक्षण के मौलिक अधिकार को खत्म कर दिया जाए और उसके बाद यूपी सरकार भी नियमों से छेड़छाड़ शुरू कर देती है’।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा कि भाजपा ने पहले दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की और अब संविधान और बाबासाहेब द्वारा दिए बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।

[ads2]

राहुल गांधी ने भी साधा था निशाना

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस मसले पर मोदी सरकार पर बरसे थे. राहुल गांधी ने संसद परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंडे में आरक्षण को खत्म करना रहा है, लेकिन वो ऐसा नहीं होने देंगे. राहुल बोले कि बीजेपी की रणनीति आरक्षण को रद्द करने की है, लेकिन बीजेपी वाले कितना भी सपना देख लें ऐसा कभी नहीं होगा. आरक्षण संविधान का हिस्सा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *