सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस समेत 11 अधिकारियों का किया तबादला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 10 Feb 2020

सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईएएस समेत 11 अधिकारियों का किया तबादला, पढ़ें

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।मेवात विकास एजेंसी, नूंह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता यादव को हिपा, गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।नूंह के उपायुक्त श्री पंकज को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त श्री श्याम लाल पूनिया को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है।

[ads1]

दादरी के उपायुक्त श्री धर्मवीर सिंह को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नागरिक सुरक्षा, अंबाला की अतिरिक्त नियंत्रक और शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रतीमा चौधरी को नागरिक सुरक्षा, अंबाला की अतिरिक्त नियंत्रक और यमुनानगर की अतिरिक्त उपायुक्त तथा आरटीए, यमुनानगर की सचिव लगाया गया है।

इनका हुआ तबादला

स्थानान्तरित किए गये एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल प्रशासक डॉ. सुशील कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर परिषद, अंबाला कैंट के प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है। तावडू के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) श्री सतीश यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर निगम, गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

जींद के सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र हुड्डा को जिला परिषद, झज्जर और डीआरडीए, झज्जर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।यमुनानगर के अतिरिक्त उपायुक्त तथा आरटीए, यमुनानगर के सचिव और सरस्वती विरासत बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को यमुनानगर का सिटी मजिस्ट्रेट और सरस्वती विरासत बोर्ड का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

[ads2]

माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी बदलाव

माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव श्री अनिल नागर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव और हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।सफीदों (नामित) के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) श्री मंदीप कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जींद के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *