⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 126 शब्द|📅 11 Feb 2020

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आप 57 वहीं भाजपा 13 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खुल रहा है।
[ads1]
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6399 मतों से आगे हैं। इन्होंने पिछली बार 31583 मतों से जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस की अलका लांबा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी से 12,263 मतों से पीछे चल रही हैं।

[ads2]
मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत पीछे
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से 1427 वोट से वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।








