ICC की अंडर-19 विश्व कप टीम में यशस्वी जायसवाल, कार्तिक और रवि को मिली जगह, ये रही टीम

Daily Samvad
2 Min Read
cricket match
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 11 Feb 2020

ICC की अंडर-19 विश्व कप टीम में यशस्वी जायसवाल, कार्तिक और रवि को मिली जगह, ये रही टीम

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई उन तीन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप की टीम में जगह दी। विश्व कप विजेता बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली के नेतृत्व में चुनी गयी 12 सदस्यीय टीम में वामहस्त बल्लेबाज जयसवाल और लेग स्पिनर बिश्नोई के अलावा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को जगह दी गई है।

[ads1]

विश्व कप में छह पारियों में 33 की औसत से 400 रन बनाने वाले जायसवाल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। बिश्नोई ने इतने ही मैच में महज 10.64 की औसत से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए जबकि त्यागी ने 13.90 की औसत से 11 विकेट लिए। भारतीय टीम हालांकि फाइनल में बांग्लादेश से तीन विकेट से हार गई।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज में दो-दो खिलाड़ी हैं

टूर्नामेंट की आधिकारिक टीम में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और वेस्टइंडीज के नईम यंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अकबर के अलावा बांग्लादेश के दो और खिलाड़ियों शहादत हुसैन और महमूदुल हसन जॉय को भी टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज में दो-दो खिलाड़ी हैं।

कनाडा के अकील कुमार को 12वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। टीम को पांच सदस्यों की समिति द्वारा चुना गया जिसमें आईसीसी के प्रतिनिधि मैरी गॉडबीर, इयान बिशप, रोहन गावस्कर और नताली जर्मनोस के अलाव ईएसपीएन क्रिकइन्फो के संवाददाता श्रेष्ठ शाह भी शामिल थे।

[ads2]

टूर्नामेंट की आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम (बल्लेबाजी क्रम में):

  • यशस्वी जायसवाल – भारत
  • इब्राहिम जादरान – अफगानिस्तान
  • रविन्दु रसन्था – श्रीलंका
  • महमूदुल हसन जॉय – बांग्लादेश
  • शहादत हुसैन – बांग्लादेश
  • नईम यंग – वेस्टइंडीज
  • अकबर अली – बांग्लादेश (विकेटकीपर, कप्तान)
  • शफीकुल्लाह गफरी – अफगानिस्तान
  • रवि बिश्नोई – भारत
  • कार्तिक त्यागी – भारत
  • जायदेन सील – वेस्टइंडीज
  • अकील कुमार – कनाडा : 12वां खिलाड़ी
















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *