सुरक्षा के बारे में जमीनी स्तर पर महिलाओं को जागरुक करे महिला आयोग: योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 11 Feb 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित किया

सुरक्षा के बारे में जमीनी स्तर पर महिलाओं को जागरुक करे महिला आयोग: योगी आदित्यनाथ

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के बारे में स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य महिला आयोग को जमीनी स्तर पर एक समिति का गठन करके ठोस कार्य योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आयोग को सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जागरूक करना चाहिए। जिससे महिला सशक्तिकरण के अभियान को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया जा सके।

[ads1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में कहूं तो यहां महिला आयोग के लिए अनेक कार्य हैं और जागरूकता के कार्यक्रमों के साथ अगर वे स्वयं जुड़ जाएं तो हमारी ताकत कई गुना बढ़ सकती है। साथ ही महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कभी-कभी खड़े होने वाले प्रश्नों पर विराम लगाया जा सकता है।

महिलाओं को तत्काल सहायता प्राप्त हो रही है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में एक-एक परिवार के पास शौचालय हो यह स्वास्थ्य के साथ ही नारी गरिमा के लिए भी महत्वपूर्ण था, जिसे लागू करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1090 हेल्पलाइन नंबर को डायल 112 के साथ इंटिग्रेटेड किया है। अगर कोई महिला 1090 या 112 पर कॉल करती है तो उसे कहीं भी तत्काल सहायता प्राप्त हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर या अन्य योजनाएं महिला सुरक्षा के लिए हैं, जिसके बारे में महिलाओं को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालक और बालिकाओं के बीच भेदभाव न हो, इसको लेकर भी हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला संबंधित अपराधों को रोकने के लिए 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट का निर्माण कर रही है और इसमें 74 कोर्ट पॉक्सो एक्ट से संबंधित हैं।

[ads2]

महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाई

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विगत 6 महीनों के दौरान महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने में सरकार सफल रही है। यही नहीं हर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश है कि वह डिस्ट्रिक्ट जज के साथ मीटिंग करके डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में महिला संबंधी अपराधों को चिन्हित करें और फास्ट ट्रैक कोर्ट में उसको ले जाकर अपराधियों को समयबद्ध ढंग से सजा दिलाने का कार्य भी करें। इससे न्याय पालिका के माध्यम से अपराधियों के मन में एक भय पैदा होगा, ये प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया बेहतर कदम है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम समेत विभिन्न राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्ष मौजूद रहीं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *