शाहीन बाग का धरना स्थल हुआ खाली, पंडाल छोड़कर भाग खड़े हुए प्रदर्शनकारी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 11 Feb 2020

शाहीन बाग का धरना स्थल हुआ खाली, पंडाल छोड़कर भाग खड़े हुए प्रदर्शनकारी, जाने वजह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती का असर दिल्ली के शाहीन बाग में भी देखा जा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही शाहीन बाग का धरनास्थल खाली पड़ा है। यहां इक्का-दुक्का लोग ही धरना स्थल पर मौजूद हैं।

[ads1]

पिछले करीब दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शाहीन बाग में जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा था, वैसा कुछ मतगणना के दिन देखने को नहीं मिला है। मंगलवार की सुबह शाहीन बाग का धरनास्थल लगभग खाली दिखाई दे रहा है। इससे पहले शनिवार को वोटिंग के दिन भी शाहीन बाग का धरनास्थल खाली दिखाई दिया था।

विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला था

धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला था। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे थे। यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ दिखाई दी थी। यहां मतदाताओं की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि शाहीन पब्लिक स्कूल में खड़े मतदाताओं की करीब आधी किलोमीटर लंबी कतार लग गई थी।

[ads2]

शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है

आपको बता दें कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं। मतगणना के चलते आज धरनास्थल पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं। यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडाल में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद हैं। 15 दिसंबर से यहां की सड़कें जाम हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

पिछले दिनों यहां गोलीबारी की घटना हो गई थी, जिसके बाद माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया था। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्ला खान, भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को उतारा था।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *