
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उनपर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री बाबा जो योगी जी हैं, जहां जहां गए हैं वहां भारतीय जनता पार्टी हार गई है।
[ads1]
सपा नेता अखिलेश ने कहा, ”दिल्ली की जनता को बधाई. राजनीति में बहुत मुश्किल होता है कि काम के आधार पर चुनाव जीतना. दिल्ली का फैसला देश की राजनीति को विकास के रास्ते पर ले जाएगा और जो भारतीय जनता पार्टी के विनाश का रास्ता है उसको रोकेगा. हमारे मुख्यमंत्री बाबा जो योगी जी हैं. जहां जहां गए हैं वहां भारतीय जनता पार्टी हार गई है।’
[ads2]
उन्होंने आगे कहा, ”दिल्ली में जहां-जहां विधानसभा है कि वहां पर भाजपा हार गई. पिछले चुनाव में हम काम के बारे में बोलते रह गए और जनता ने हमारी नहीं सुनी और भविष्य में चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा।








