⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 129 शब्द|📅 13 Feb 2020

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार में फिलहाल नहीं आएंगे। उन्होंने सरकार में लौटने से साफ इन्कार कर दिया है। सूत्र बता रहे हैं कि सिद्धू ने कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेता से दिल्ली में मुलाकात के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। चर्चा यह है कि सिद्धू पंजाब में आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा बन सकते हैं।
[ads2]
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी दूर नहीं हो रही है। वे फिलहाल कांग्रेस से दूर हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पंजाब में फिर से आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। चर्चा यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी को आगे लाने का जिम्मा सौंपा जा सकता है।








