भारत और नेपाल का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध सांझी विरासत का हिस्सा: योगी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 607 शब्द|📅 13 Feb 2020

द्वितीय भारत-नेपाल द्विपक्षीय वार्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित

भारत और नेपाल का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध सांझी विरासत का हिस्सा: योगी

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और नेपाल का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध सांझी विरासत का हिस्सा है। इसमें राजनीति बाधक नहीं होनी चाहिए। बल्कि दोनों देशों को अपनी सांझी विरासत को और आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत समृद्ध होता है, तो नेपाल में भी समृद्धि आती है। क्योंकि आधा नेपाल, भारत में बसता है। भारत-नेपाल वार्ता दोनों देशों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ व्यापार को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

[ads1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 5-कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर द्वितीय भारत-नेपाल द्विपक्षीय वार्ता को संबोधित कर रहे थे। यह वार्ता इंडिया फाउंडेशन, नीति अनुसंधान प्रतिष्ठान नेपाल और नेपाल-इंडो चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एनआईसीसीआई) काठमांडू के तत्वाधान में आयोजित की गई थी। वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दोनों देशों के लिए यह बेहतर पहल है। भारत नेपाल प्राचीन काल से दो शरीर हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक विरासत एक दूसरे को एकात्म में जोड़ती है। दोनों देशों का एक दूसरे से हित जुड़ा है।

भारतीय सेना और घरों में नेपाल के लोगों की विश्वसनीयता सबसे मजबूत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना और घरों में नेपाल के लोगों की विश्वसनीयता सबसे मजबूत है। भारतीय सेना में नेपाल के लोग एक सामान्य सिपाही से लेकर उच्च पदों पर हैं। ये भारत का विश्वास है। इन्हीं विश्वासों पर सांझी विरासत टिकी है। उन्होंने कहा कि यूरोप के छोटे-छोटे देश, दुनिया में तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, फिर नेपाल इस प्रतिस्पर्धा में आगे क्यों नहीं बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नेपाल बड़ा पॉवर सेंटर बन सकता है, टूरिज्म का सबसे बड़ा हब बन सकता है। बशर्ते इसमें बाधक तत्वों को चिन्हित कर इसका समाधान किया जाए। द्विपक्षीय संबंधों से रिश्तों में जमी बर्फ अपने आप पिघलती दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ जी को जोड़ने का कार्य किया। जनकपुरी से अयोध्या को जोड़ा गया। वाराणसी अगर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रही है तो काठमांडू क्यों पीछे रहे।

[ads2]

नेपाल को पहचानना होगा कि उसका शत्रु कौन है और मित्र कौन है?

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नेपाल को पहचानना होगा कि उसका शत्रु कौन है और मित्र कौन है? उन्होंने कहा कि यह नेपाल के लिए सुनहरा मौका है। काशी विश्वनाथ मंदिर को स्थानीय लोगों के रोजगार से जोड़ा गया। मंदिर में चढ़ने वाले पुष्प और अन्य वस्तुओं से इत्र और धूप बनाई जा रही है, इस कार्य को 50 महिलाओं का समूह करता है।

ये महिलाएं कभी नक्सलवाद से पीड़ित रहे गांव की रहने वाली हैं। अब इनका परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहा है। इसी तरह मंदिर से गाइड के रूप में जुड़कर नौजवान लाखों रुपए महीने कमा रहे हैं। एक मंदिर कितने लोगों को रोजगार दे रहा है। नेपाल में ऐसे अनेक मंदिर और सांस्कृतिक धरोहर हैं। इसे रोजगार से जोड़ा जा सकता है।

[ads1]

हमारे डेवलपमेंट मॉडल के दो सिद्धांत हैं – राम माधव

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि भारत और नेपाल बहुत पुराने पड़ोसी हैं। भारत यह चाहता है कि दोनों देश एक साथ आगे बढ़ें। हमारे डेवलपमेंट मॉडल के दो सिद्धांत हैं। पहला पड़ोसी प्रथम और दूसरा हम साथ में आग बढ़ें। भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। हम यह चाहते हैं कि इस प्रगति का फायदा हमारे पड़ोसी देशों को भी मिले।

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेपाल कांग्रेस के महासचिव डॉ शशांक कोइराला ने कहा कि स्पिरिचुअल टूरिज्म को लेकर नेपाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खासा प्रभावित है। इस मौके पर दोनों देशों के डेलीगेट भी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *