शाहीन बाग का धरना खत्म करवाने के लिए अमित शाह से मिलेंगी महिलाएं, ये रहेगा मुद्दा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 186 शब्द|📅 15 Feb 2020

शाहीन बाग का धरना खत्म करवाने के लिए अमित शाह से मिलेंगी महिलाएं, ये रहेगा मुद्दा

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ धरने पर बैठीं शाहीन बाग की महिलाओं ने गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बातचती के लिए रखे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गृहमंत्री से मुलाकात करेगा। हालांकि, इसको लेकर अभी मतभेद भी है।

[ads1]

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने टाइम्स नाउ समिट में कहा था कि अगले तीन दिन में सीएए को लेकर कोई भी उनसे आकर मुलाकात कर सकता है। शाह ने कहा कि जिस किसी को भी सीएए को लेकर आपत्ति है, वह उनसे बात करने के लिए तैयार हैं।

[ads2]

शाहीन बाग में दिसंबर से ही धरने पर बैठी महिलाएं सीएए के साथ ही एनआरसी और एनपीआर का भी विरोध कर रही हैं। महिलाओं ने अब गृहमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को 2 बजे अमित शाह से मुलाकात होगी।

हालांकि प्रदर्शनरकरियों के बीच इसे लेकर मतभेद है और एक गुट मीटिंग करने के पक्ष में और दूसरा विरोध में है। आज यह तय कर लिया जाएगा कि कौन-कौन इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होगा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *