पटियाला और अमृतसर के सरकारी मैडीकल कॉलेजों के लिए 550 पदों को मंज़ूरी, पढ़ें कैप्टन का फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 18 Feb 2020

पटियाला और अमृतसर के सरकारी मैडीकल कॉलेजों के लिए 550 पदों को मंज़ूरी, पढ़ें कैप्टन का फैसला

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब मंत्रीमंडल ने आज पटियाला और अमृतसर के सरकारी मैडीकल कॉलेजों के कामकाज को और बेहतर व सुचारू बनाने के उद्देश्य से इन संस्थाओं में 550 पदों के गठन को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के बाद सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन नए पदों में तकनीकी पैरा-मैडीकल की 66, नर्सें, टैकनीशियन और चौथे दर्जे के कर्मचारियों के 464 पदों और वीडीआरएल/एमआरयू लैब प्रोजैक्टों के 20 पद शामिल होंगे।

[ads1]

प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह पद मैडीकल मशीनरी, उपकरण और बुनियादी ढांचे के प्रयोग में सहायक होंगे और स्टाफ की कमी को भी पूरा करेंगी, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकेंगी। इसके अलावा मंत्रीमंडल ने अपनी पुनर्गठन योजना के अंतर्गत पहले से मंज़ूरशुदा 9 पदों को पुन: सुरजीत करने के साथ-साथ मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान डायरैक्टोरेट में पाँच नए पद बनाने और भरने की मंजूरी दे दी है।

एम.आर.यू. के 20 पद भी बनाए गए

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रीमंडल ने इन मैडीकल कॉलेजों में नर्सें, टैक्नीशियन और चौथे दर्जे के कर्मचारियों के 464 खाली पड़े पदों को पुन: सुरजीत करने और भरने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इसके अलावा सरकारी मैडीकल कॉलेज पटियाला और अमृतसर में वायरल रिसर्च एंड डायगनौस्टिक लैबारेटरी (वी.डी.आर.एल.)/ मल्टी-डिसीपलेनरी रिर्सच यूनिट (एम.आर.यू.) के 20 पद भी बनाए गए हैं।

इन पदों से प्रयोगशाला के सभी टैस्ट करवाने में आम लोगों को आसानी होगी और मैडीकल कौंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए कम-से-कम ज़रूरी शर्तों को पूरा करने में सहायता मिलेगी, जिससे इन संस्थाओं को अनुसंधान-प्रमुख बनाया जा सकेगा।

[ads2]

नवीनीकरण की सिफ़ारिश की गई

गौरतलब है कि स्वास्थ्य और मैडीकल शिक्षा के सलाहकार डॉ. के.के. तलवाड़ की अध्यक्षता अधीन एक उच्च स्तरीय कमेटी जिसको मैडीकल कॉलेजों के पुनर्गठन और नवीनीकरण के लिए गठित किया गया था, ने मौजूदा कार्यशील मशीनरी और उपकरण/बुनियादी ढांचे का प्रयोग करने और पटियाला एवं अमृतसर के सरकारी मैडीकल कॉलेजों में उपलब्ध सहूलतें को अपग्रेड करने के लिए इन पदों के निर्माण/नवीनीकरण की सिफ़ारिश की गई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *