MLA के धरने को अधिकारियों ने किया नजरअंदाज, गुस्साए समर्थकों ने ठप्प कर दिया नेशनल हाईवे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 19 Feb 2020

MLA के धरने को अधिकारियों ने किया नजरअंदाज, गुस्साए समर्थकों ने ठप्प कर दिया नेशनल हाईवे

किरनवीर कौर, डेली संवाद
जालंधर। अपनी ही सरकार में कांग्रेस के विधायक राजिंदर बेरी को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। हालत यह है कि धरना प्रदर्शन को जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं लिया। जिससे नाराज विधायक अपने समर्थकों के साथ फ्लाओवर पर धरना लगा दिया। जिससे पूरा हाईवे जाम हो गया। इसके बाद तब कहीं जाकर मौके पर एसडीएम पहुंचे और विधायक से मांग पत्र लिया।

[ads1]

पीएपी में बनाए गए फ्लाइओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एनएचएआई के खिलाफ विधायक राजिंदर बेरी ने पीएपी के पास धरना दिया। बेरी ने पी.ए.पी फ्लाईओवर का गलत डिजाइन बनाने वाले एन.एच.ए.आई. (नैशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

10 साल तक इस फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटका रहा

राजिंदर बेरी ने कहा कि पहले तो 10 साल तक इस फ्लाईओवर का निर्माण अधर में लटका रहा, अब एक दशक के बाद फ्लाईओवर बन जाने के बावजूद शहरवासियों व वाहन चालकों को इससे कोई खास राहत नहीं मिल सकी, उलटा उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। निर्माण के दौरान हाईवे अथारिटी के अधिकारियों की नालायकी के चलते फ्लाईओवर आज भी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है।

[ads2]

राजिंदर बेरी ने कहा कि जब से फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया गया है, तब से शहर से पी.ए.पी. रेलवे ओवरब्रिज को जाती एक सड़क को बैरीकेड लगाकर पूरी तरह से बंद किया हुआ है। इसके उपरांत हाइवे अथारिटी के अधिकारी इस गलती को सुधारना पूरी तरह से भूल चुके हैं जिस कारण लोगों को रामा मंडी से घूम कर फ्लाईओवर पर चढ़ना पड़ता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *