पंजाब पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वर्करों ने किया स्वागत, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आज पंजाब के पहले दौरे के दौरान अमृतसर में भाजपा पंजाब प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व भाजपा प्रदेश के कोर ग्रुप के साथ बैठक की। इस मौके पर स्टेज का संचालन पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने किया।

[ads1]

इस मौके पर पंजाब प्रधान अशवनी शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक अनुभव से सभी परिचित हैं और उनके द्वारा दिए गए दिशा नर्देशों से अवश्य ही पार्टी शीर्ष पर जाएगी और पंजाब में अपना 100 प्रतिशत देगी।

[ads2]

इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम राज्य सभा सांसद प्रभात झा, भाजपा पंजाब अध्यक्ष अशवनी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व भाजपा पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक, महामंत्री राकेश राठौर व अन्य मौजूद थे।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *