कैप्टन अमरिंदर सिंह को ‘आलसी मुख्यमंत्री’ का पुरस्कार देना चाहिए : हरसिमरत बादल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 635 शब्द|📅 24 Feb 2020

कैप्टन अमरिंदर सिंह को ‘आलसी मुख्यमंत्री’ का पुरस्कार देना चाहिए : हरसिमरत बादल

डेली संवाद, लुधियाना
केंदीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ‘आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार’ नही, बल्कि पिछले तीन साल से राज्य तथा अपने लोगों के लिए कुछ भी नही करने के कारण ‘आलसी मुख्यमंत्री’ पुरस्कार देना चाहिए। उन्होने कहा कि इस मुख्यमंत्री ने कितने समय से जानबूझ कर लाडोवाल मेगा फूड पार्क का उद्घाटन लटका रखा है।

[ads1]

केंद्रीय मंत्री ने यहां गुरुकृपा मेगा फूड पार्क में गोदरेज टायसन फूडस लिमिटेड तथा इस्कॉन बालाजी फूडज प्राईवेट लिमिटेड के प्रोसेसिंग यूनिटों का उद्घाटन किया, जहां कि काम शुरू हो चुका है, चाहे यह फूड पार्क अभी अपने उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। उन्होने कहा कि आलसी मुख्यमंत्री उनकी पंजाब के लोगों को बड़ी सुविधाएं देने की कोशिशों में अड़चन डाल रहे हैं।

50 करोड़ रूपए का अनुदान भी दिया जा चुका

उन्होंने बताया कि यही बात एम्स बठिंडा के मामले में हुई थी तथा अब 117 करोड़ रूपए की लागत वाले फूड पार्क के मामले में भी हो रही है, जिसके कारण फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय द्वारा 50 करोड़ रूपए का अनुदान भी दिया जा चुका है।

श्रीमती बादल ने कहा कि नवंबर 2015 में मंजूर किया गया यह पार्क मई 2018 में मुकम्मल होना था। इसे जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। पीएआईसी द्वारा इसे तय समय-सीमा में मुकम्मल करने का कोई प्रयास नही किया जा रहा है जोकि प्रगतिशील किसानों, रोजगार योग्य युवाओं तथा औद्योगिक सैक्टर के लिए बेहद नुकसानदायक है।

यूनिटों को 95 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया

आज उनके द्वारा उद्घाटन किए गए दो फूड प्रोसेसिंग यूनिटों के बारे विवरण देते हुए श्रीमती बादल ने कहा कि इन यूनिटों से लुधियाना तथा नजदीकी जिलों जालंधर, मोगा, अमृतसर तथा फतेहगढ़ साहिब के लोगों को बहुत लाभ होगा। उन्होने बताया कि इन यूनिटों को 95 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया है, जिसमें से 5-5 करोड़ रूपए फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज द्वारा दिए गए थे। उन्होने कहा कि यह दोनो यूनिट सालाना 7200 मीट्रिक टन आलूओं की प्रोसेंसिग करेंगे तथा सालाना 5700 मीटिंग टन फरोजन खाद्य उत्पाद तैयार करेंगे।

यह टिप्पणी करते हुए उनका मंत्रालय रोजगार पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहा है, श्रीमती बादल ने कहा कि जब 1200 करोड़ रूपए की लगात वाले सभी 42 मेगा फूड पार्क तैयार हो गए तो यह 50 हजार लोगों को रोजगार देंगे। उन्होने बताया कि यह वास्तविक आंकड़े हैं, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा हाल ही में दिल्ली में 11 लाख नौकरियां देने के आंकड़ों जैसे झूठे नही हैं।

[ads1]

पवित्र गुरुधाम को बदनाम करने की कोशिश की

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री से हुए पत्राचार का विवरण सांझा किया तथा कहा कि सिर्फ पत्र मिलने की औपचारिक सूचना देने के अलावा कोई भी ठोस कार्रवाई नही की गई।

पाकिस्तान में श्री करतारपुर साहिब, पाकिस्तान के बारे टिप्पणी संबधित एक सवाल का जवाब देते हुए श्रीमती बादल ने कहा कि यह एक स्पष्ट बेअदबी का मामला है, क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह के चहेते अधिकारी ने उस पवित्र गुरुघाम को बदनाम करने की कोशिश की है, जहां सिखों के पहले गुरु श्री नानक देव जी ने अपने जिंदगी के 18 साल बिताए थे।

उन्होने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री को तत्काल इस पुलिस अधिकारी की छुट्टी करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि यह टिप्पणी सिख विरोधी गांधी परिवार के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर बंद करने के लिए रची रणनीति का हिस्सा है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रामेशवर तेली के अलावा वरिष्ठ अकाली नेताओं महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, दर्शन सिंह शिवालिक, हीरा सिंह गाबड़िया तथा अन्यों ने नव उद्घाटन किए प्रोसेसिंग यूनिटों का दौरा किया तथा मैनेजमेंटों को सभी मापदंडों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा।

चलती बस में छात्रा को छेड़ रहे थे लड़के

https://youtu.be/Gf6qkO52IwM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *