Weather Update: पंजाब में मानसून सुस्त, अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं, उमस और गर्मी बढ़ेगी, पढ़ें कब होगी बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: मानसून (Monsoon) की रफ़्तार पंजाब में धीमी हो गई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार आने वाले दो दिनों में पंजाब (Punjab) में बारिश (Rain) की कोई संभावना नहीं है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी झेलनी पड़ेगी। फिलहाल अगले दो दिन तक बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मौसम विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालात ऐसे हैं कि आने वाले दो दिनों में वातावरण में नमी बढ़ जाएगी, जिसके बाद लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा। लेकिन 11 जुलाई को एक बार फिर बारिश के आसार हैं।

weather heat wave
weather heat wave

अधिक तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार शाम को पंजाब का सबसे अधिक तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया, जो 40 डिग्री रहा। जबकि फरीदकोट में 38.2, बठिंडा में 37, गुरदासपुर में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

weather
weather

इन स्थानों पर बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन 11 और 12 जुलाई को पंजाब में सामान्य बारिश के आसार हैं। 11 जुलाई को कुछ स्थानों पर और 12 जुलाई को अधिकतम स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

weather
weather

85 से 100 फीसदी तक पहुंची नमी

अधिकांश शहरों में नमी का स्तर 85 से 100 के बीच पहुंच गया है। सोमवार को बारिश नहीं होने से नमी बढ़ गई और इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आने वाले दो दिन भी ऐसे ही रहने के आसार हैं।

अमृतसर में आर्द्रता का स्तर 74 से 86 प्रतिशत, जालंधर में 59 से 100 प्रतिशत, लुधियाना में 70 से 77 प्रतिशत तथा पटियाला में 80 से 86 प्रतिशत दर्ज किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *