CM अमरिंदर सिंह ने रंजन गोगोई का राज्य सभा के सदस्य के तौर पर नामांकन को बताया गलत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारत के पूर्व चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई की राज्य सभा के सदस्य के तौर पर नामांकन को गलत और संदेहपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया कि श्री गोगोई केंद्र की मौजूदा सरकार के लिए लाभदायक रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गोगोई के नामांकन पर लाजि़मी तौर पर उंगली उठनी ही थी क्योंकि कोई भी संवेदनशील व्यक्ति सरकार के ऐसे किसी भी कदम का विरोध करेगा।

[ads1]

अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर करवाए गए एक सम्मेलन के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा सरकारों को अपनी जि़म्मेदारी समझनी होगी और वह राजनैतिक फायदों के लिए संस्थाओं को इस्तेमाल नहीं कर सकते जोकि गोगोई के नामांकन के मामले में हुई है।
मुख्यमंत्री ने मुख्य जज के तौर पर सेवा-मुक्ति के छह महीनों के कम समय में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गोगोई के नामांकन और इस पद से सेवा-मुक्त होने से कुछ सालों के बाद कांग्रेस की टिकट पर राज्य सभा चुने जाने की समानता को अलग किया।

सेवा-मुक्ति से 4-5 सालों के बाद चुनाव लडऩा चाहिए

उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा, गोगोई की तरह राज्य सभा मैंबर नहीं बने थे बल्कि उन्होंने मुख्य जज के तौर पर सेवा-मुक्त होने के सात साल बाद राज्य सभा की सीट के लिए चुनाव लड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सेना अधिकारी, जज और सम्बन्धित क्षेत्रों से अन्य लोग अक्सर ही राजनीति में दाखि़ल होकर चुनाव लड़ते हैं और सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जे.जे. सिंह को भी पंजाब विधान सभा चुनाव में अकाली दल ने उनके खि़लाफ़ चुनावी मैदान में उतारा था। गोगोई भी राजनीति में आने के हकदार हैं परन्तु उनको सेवा-मुक्ति से 4-5 सालों के बाद चुनाव लडऩा चाहिए था।

[ads2]

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो उनकी सरकार ने भी सेवा-मुक्त जजों को विभिन्न कमिश्नों के लिए नामांकित किया था परन्तु उनका कोई राजनैतिक या सरकार की तरफ कोई झुकाव नहीं था। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह स्पष्ट करते हैं कि वह कभी भी चीफ़ जस्टिस के हक में ऐसा पक्ष लेने के लिए सहमत नहीं होंगे जैसे कि गोगोई के लिए किया गया था।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *