Punjab News: पंजाब में टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, जांच में जुटा शिक्षा विभाग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) जिले के पुलिस जिला खन्ना (Khanna) के थाना मलौद के अधीन आते एक गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में गणित टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

4 गांवों के लोगों ने स्कूल में इकट्ठा होकर विरोध किया। लोगों ने आरोपी टीचर खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बता दें कि इस स्कूल में लहल, करतारपुर, जीरख और धौलमाजरा गांवों के बच्चे पढ़ते हैं।

Punjab News: पंजाब में टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, जांच में जुटा शिक्षा विभाग

छात्राओं को गलत तरीके से टच करने का आरोप

स्कूल पहुंचे बच्चों के परिजनों ने कहा कि गणित के टीचर हरीदियो प्रसाद सिंह लड़कियों को गलत तरीके से टच करता है। कई बार उनकी लड़कियों ने घर आकर बताया। वे सोचते रहे कि टीचर खुद अपनी हरकतों से बाज आ जायेगा। लेकिन जब टीचर नहीं हटा तो मजबूरी में उन्हें स्कूल आकर विरोध करना पड़ा।

टीचर ने मानी गलती, मांगी माफी

वहीं इस पूरे मामले में टीचर हरीदिओ प्रसाद सिंह ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी किसी मंशा के साथ किसी छात्रा से छेड़छाड़ नहीं की। अगर किसी छात्रा को डांटते हुए कहीं गलत तरीके से टच हुआ तो उसके लिए माफी मांगते हैं।

Punjab News: पंजाब में टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, जांच में जुटा शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग ने जांच की शुरू

दूसरी तरफ स्कूल की इंचार्ज लैक्चरार रूपिंदर कौर ने कहा कि इस घटना को लेकर सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने कहा कि एजुकेशन विभाग इसकी जांच कर रहा है। फिलहाल पुलिस के पास किसी ने शिकायत नहीं दी है। फिर भी उन्होंने एसएचओ मलौद को मौके पर भेजा हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *