जालंधर के पत्रकार और उसके परिवार को किया गया होम कोरंटाइन, PEMA के प्रधान ने डीसी को सवालों से घेरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
निजात्म नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक मेल के संपादक निखिल शर्मा और उनके परिवार को को स्वास्थ्य महकमे ने होम क्वारंटाइन कर दिया है। निखिल शर्मा ने आऱोप लगाया है कि उनके साथ सेहत विभाग धक्केशाही कर रहा है। उन्होंने कहा है कि मुझे या मेरे परिवार को घर में कोरंटाइन करने से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा तो एक महीने क्या एक साल तक घर में बैठने को तैयार हैं।

[ads1]

निखिल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता और पत्रकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है, कि वे सच को सामने न लाएं। लेकिन मैं ऐसे अधिकारियों को बता देना चाहता हूं कि अगर अधिकारी बढ़िया काम करेंगे तो बढ़िया दिखाएंगे, लेकिन अगर घटिया काम हो तो उसे भी जरूर दिखाएंगे और लिखेंगे। दरअसल, निजात्म नगर में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने के बाद पत्रकार निखिल शर्मा लगातार प्रशासन की खामियों को उजागर कर रहे थे।

आपको बता दें कि निजात्म नगर में कुछ दिनों पहले एक महिला को कोरोना हो गया था। उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद सेहत विभाग ने पूरे इलाके को सील कर दिया था। पत्रकार निखिल शर्मा का कहना है कोरोना पाजीटिव महिला का घर उनके घर से काफी दूर है। वे न तो उक्त महिला और न ही उसके परिवार से कई दिनों से मिले हैं।

[ads2]

पेमा के प्रधान सुरिंदर पाल ने डीसी से किए सवाल

पेमा के प्रधान सुरिंदर पाल ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि पेमा के सदस्य पत्रकार निखिल शर्मा ने निजात्म नगर में सेहत विभाग और स्थानीय प्रशासन के काम की कलाई खोली थी। निखिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि किस तरह लोगों को प्रशासन राहत नहीं दे रहा है और एक थर्मामीटर तक नहीं है। इलाके में कोरोना से हाहाकार है।

निखिल शर्मा ने कई स्थानों पर जाकर पहचान करवाई कि कोरोना पीड़ित महिला इनके संपर्क में हो सकती है। प्रशासन ने इलाके में राहत क्या देनी थी उल्टा निखिल शर्मा को आज कवारंटाइन करने का फैसला कर लिया है। डीसी से सवाल है कि आप किस किस पत्रकार को घर में कैद कर दोगे यह भी बात साफ है कि निखिल शर्मा का पिछले एक माह से छाबड़ा परिवार के साथ निजी तौर पर कहीं मिल नहीं हुआ। लापरवाही को उजागर कर रहा है तो क्या प्रशासन उसको घर में कैद कर खबरों को बंद करवा लेगा यह सोचना बेवकूफी है।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=2893602134051536&set=a.509126749165765&type=3&eid=ARBV8jidcGXGOVHFrif7cAwNtbNvedKyHWMJ_gM7bQRQaECTr_XzMfZYzWpGW8_kZ45FdYVHNChQabvC















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *