CM योगी का बड़ा फैसला, आज रात से 15 अप्रैल तक सील होंगे यूपी के 15 जिलों के ये इलाके, जाने वजह

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
कोरोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बुधवार को संयुक्त रूप से यहां लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों के गम्भीर रूप से संक्रमित क्षेत्रों को सील कर करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय प्रदेश में कोरोना का तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए लिया गया है।

[ads1]

उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया प्रदेश के 15 जिलों के हॉट स्पॉ ट इलाकों को ही सील करने का फैसला लिया गया है। हॉटस्पॉट इलाकों के अलावा बाकी जगहों पर साधारण लॉकडाउन लागू रहेगा। सील की यह प्रक्रिया आज रात यानी बुधवार रात 12 बजे से लागू होगी। यही नहीं प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल तक घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील की है।

योगी ने बुधवार को 11 कमेटियों के प्रमुखों के साथ बैठक की

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि सीएम योगी ने बुधवार को 11 कमेटियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें यह निर्देश दिया गया कि जिन जिलों में 6 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस हैं, उनके हॉटस्पॉट को चिहिंत कर सील कर दिया जाए।

सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को 15 अप्रैल की सुबह तक के लिए पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। यह आदेश आज बुधवार की रात 12 बजे से लागू होगा। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट में 100 प्रतिशत लॉकडाउन का पालन करना होगा। लोगों को एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में भी जाने की इजाजत नहीं होगी।

इन जिलों के इलाके सील

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि यह 15 जिले लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महराजगंज हैं। इन जिलों के जिन इलाकों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं वो सील कर दिए जाएंगे। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आगरा में 22 हॉटस्पॉट हैं।

इसी तरह गाजियाबाद में 13 हॉटस्पॉट, गौतमबुद्ध नगर में 12 हॉटस्पॉट, कानुपर नगर में 12 हॉटस्पॉट, वाराणसी में 4 हॉटस्पॉट, शामली में 3 हॉटस्पॉट, मेरठ में 7 हॉटस्पॉट, बरेली में एक हॉटस्पॉट, बुलंदशहर में 3 हॉटस्पॉट, बस्ती में 3 हॉटस्पॉट, फिरोजबाद में 3 हॉटस्पॉट, सहारनपुर में 4 हॉटस्पॉट, महाराजगंज के 3 हॉटस्पॉट, सीतापुर में एक हॉटस्पॉट और लखनऊ में 12 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है।

हॉटस्पॉट इलाकों की स्थिति की समीक्षा 14 अप्रैल को

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि इन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों की स्थिति की समीक्षा 14 अप्रैल को होगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। इन 15 जगहों पर कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी। इन इलाकों के लिए जारी विशेष पास धारकों को ही इन इलाकों में आने-जाने की इजाजत होगी। उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड के वाहनों से इन हॉटस्पॉट को पूरी तरह सेनीटाइज करने का आदेश सीएम योगी ने दिया है। प्रदेश में बिना मास्क लगाकर बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

प्रदेश में अब तक 343 केस, 187 तबलीगी जमात से सम्बंधित: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 343 केस सामने आए हैं। जिसके कारण 37 जिले प्रभावित हैं। 343 में से 26 मरीजों का उपचार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पेशेंट पूलिंग का शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में एक से दो ही कोरोना पॉजिटिव पेशेंट का इलाज किया जा रहा है।

ऐसे में यह देखने में आया है कि एक दो मरीजों के लिए पूरा मेडिकल सिस्टम प्रभावित होता है। इसी कारण मंडल कमिश्नर को यह आदेश दिया गया है कि जिन जिलों में एक से दो कोरोना पॉजिटीव पेशेंट का इलाज हो रहा हो तो उन्हें किसी एक ही बेहतर संसाधन वाले अस्पताल में शिफ्ट करा दिया जाए। जिससे मेडिकल सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव ना पड़े।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि अबतक सामने आए कोरोना पॉजिटीव केसों में 0 से 20 वर्ष वर्ग के 16 प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष उम्र वर्ग के 44 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष उम्र वर्ग के 27 प्रतिशत और 60 से अधिक उम्र के 13 प्रतिशत लोग शामिल हैं।

[ads2]

लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने में पुलिस का करें सहयोग: डीजीपी

प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि जिन हॉटस्पॉट को सील किया जा रहा है। वहां किसी प्रकार के आवाजाही नहीं होगी। इन इलाकों में सप्लाई की व्यवस्था सिर्फ होम डिलीवरी के जरिये ही होगी। फल, सब्जी, दवा, राशन इत्यादि की व्यवस्था होम डिलीवरी के माध्यम से हर घर तक पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हर एरिया व लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन व सेनीटाइज करने का काम किया जा रहा है। इन इलाकों में ड्रोन की सहायता से निगरानी की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि अबतक 1573 तबलीगी जमात से सम्बंधित को चिहिंत किया गया है। इनमें से 1268 को क्वारंटीन करा दिया गया है। इनमें से 323 एनआरआई भी शामिल हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *