Punjab News: लुधियाना वासियों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना वासियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, 24 घंटे वाटर सप्लाई की सुविधा मिलने को लेकर महानगर के लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। जिसके तहत इस प्रोजेक्ट को फाइल को सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) से हरी झंडी मिल गई है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जिसके बाद से लोकल बॉडीज विभाग के अफसर प्रोजेक्ट का वर्क आर्डर जारी करने की कवायद में जुट गए हैं और लगातार मीटिंगें हो रही हैं। हालांकि संबंधित अफसर इस संबंध में खुलकर बोलने को तैयार नही हैं, लेकिन दबी जुबान में सरकार के लेवल पर फैसला इसी हफ्ते के भीतर होने की बात कही जा रही है।

नहरी पानी को बनाया जाएगा पेयजल का विकल्प

इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राउंड वाटर लेवल डाउन जाने की समस्या से निपटने का टारगेट रखा गया है। जिसके लिए नहरी पानी को पेयजल का विकल्प बनाया जाएगा।

Punjab News: लुधियाना वासियों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सिधवां नहर के पानी को चुना गया है, जहां से 166 किलोमीटर लाइन बिछाकर पानी को करीब डेढ़ सौ टंकियों के जरिए शहर में सप्लाई किया जाएगा। जिससे महानगर में लगे एक हजार से ज्यादा टयुबवैल चलाने पर खर्च होने वाली बिजली की भी बचत होगी।

WB की मदद से पुरा होगा प्रोजेक्ट

महानगर के लोगों को 24 घंटे वाटर सप्लाई की सुविधा देने का सपना 10 साल पहले दिखाया गया था। लेकिन इस प्रोजेकट की डी पी आर बनाने में ही काफी समय लग गया और फिर फंड की कमी के मद्देनजर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

world-bank
world-bank

जिसके बाद वर्ल्ड बैंक (World Bank) द्वारा मदद देने की हामी भरी गई तो नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके तहत काफी देर पहले लगाया गया टेंडर अब जाकर फाइनल हुआ है, जिसके फर्स्ट फेज में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने, ट्रांसमिशन लाइन बिछाने व टंकिया बनाने का काम होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *