Punjab News: सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर पकड़ा, आधा किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, होशियापुर। Punjab News: होशियापुर में गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल तराजू सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर नंगल रोड पर पुल नहर शाहपुर के निकट नाका लगाया हुआ था। एक तेज रफ्तार आई-20 कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार पीछे मोड़कर भगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवा लिया।

पूछताछ करने पे पता चला

पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम आदर्श बताया। इसके बाद डीएसपी परमिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आदर्श की कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड में से काले रंग का प्लास्टिक का लिफाफा मिला। जिसमें से हेरोइन और डिजीटल तराजू बरामद किया। जिसके बाद हेरोइन का वजन किया तो 518 ग्राम हुआ।

POLICE
POLICE

उन्होंने ने बताया कि आरोपी की कार और मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने थाना गढ़शंकर में आरोपी आदर्श के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से हेरोइन खरीद कर लाया था और कहां बेचनी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *