वार्ड-16 में दीनानाथ प्रधान और उनकी टीम ने जरूरमंद लोगों को राशन वितरित किया, कहा -मैं पूरी तरह से फिट हूं, जरूरमंदों की सेवा जारी है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड-16 के कांग्रेसी नेता और भारत नगर वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि लाकडाउन के दौरान कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। इसके लिए विधायक राजिंदर बेरी लगातार सेंट्रल हलके में खाद्य सामग्री वितरित करवा रहे हैं।

[ads2]

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग अफवाह फैला रहे हैं कि विधायक की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है, जिससे दीनानाथ प्रधान ने राशन वितरण का काम बंद कर दिया। ये सरासर गलत है। विधायक बेरी पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, जो गलत है। मैं उनको बता देना चाहता हूं कि मैं भी पूरी तरह से फिट हूं और इलाके की सेवा में जुटा हूं।

दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि उनकी टीम लगातार लोगों के घर-घर तक राशन मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह से फिट हैं और भारत नगर के लोगों के साथ मिलकर लगातार काम करवा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ भारत नगर समेत आस-पास के मोहल्ले में राशन पहुंचाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग घरों में रहें।

[ads1]

भारत नगर में शुक्रवार शाम को दीनानाथ प्रधान, रजनीश कपाही, पूरन चंद, कुलदीप सिंह मिन्हास, एनएस शुक्ला, बद्री प्रसाद, प्रदीप पांडे, सुभाष मिश्रा, अविनाश, अनिल कुमार चीकू, राकेश कुमार, रामशंकर आदि ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया।

आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं..देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *