मीडियाकर्मियों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के बीच जालंधर के सभी पत्रकार करवाएंगे टेस्ट, PEMA दफ्तर में लिए जाएंगे सैंपल, इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में मीडियाकर्मियों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन (PEMA) के प्रधान सुरिंदर पाल ने पत्रकारों से अपील की है कि सभी पत्रकार अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। इसके लिए पेमा के दफ्तर में पत्रकार अपने सैंपल दे सकते हैं। इस पर जालंधर के सभी पत्रकारों ने इसका समर्थन किया है।

[ads2]

पेमा के प्रधान सुरिंदर पाल ने बताया कि मीडिया के तमाम साथियों के कोरोना के सैंपल लेकर फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत जिस पत्रकार का  नाम A अक्षर से लेकर H तक हैं वो पहले दिन अपना सैंपल देने पेमा के दफ्तर आएंगे।

पेमा की यह है योजना

इसी तरह जिस पत्रकार का नाम I से लेकर Z तक है, वह दूसरे दिन अपना सैंपल दे सकते हैं। अगर किसी कारणवश कोई इस दौरान छूट जाता है तो वह तीसरे दिन अपना सैंपल पेमा के दफ्तर में दे सकता है। सैंपल देने का पहला दिन मंगलवार तय किया गया है। सोमवार को 50 पत्रकारों की सूची विभाग को भेजी जाएगी।

[ads1]

इसके लिए पेमा ने पत्रकार निखिल शर्मा और रजनीश शर्मा का मोबाइल नंबर जारी किया है। जो भी पत्रकार साथी सैंपल देना चाहते हैं वे इन दोनों पत्रकारों के मोबाइल पर फोन कर अपना नाम रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।  A से लेकर H तक के नाम वाले पत्रकार अपना नाम व पता व संस्थान का नाम निखिल शर्मा के मोबाइल नंबर +91 99886 81008 और I से लेकर Z वाले नाम के पत्रकार रजनीश शर्मा के मोबाइल नंबर +91 98883 96939 रविवार को लिखवा दें।

आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं..देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *