Sai Vardhan Success Story: जानिए कैसे साईं वर्धन ने ₹5 हजार से शुरू किया बिजनेस और आज कमा रहे है ₹5 लाख महीना 23 साल की उम्र में

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 380 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद,नई दिल्‍ली | Sai Vardhan Success Story : बिजनेस में कब किसे सफलता मिलेगी, कोई नहीं कह सकता। ऐसा ही कुछ साईं वर्धन गौड़ के साथ हुआ। उन्होंने छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। 23 साल के साईं वर्धन Farm Org Foods के संस्थापक हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 2021 में की थी।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

Sai Vardhan की नौकरी छोड़ने का फैसला

Sai Vardhan गौड़ पहले एक कंपनी में काम करते थे। 2017 से 2019 के बीच उन्होंने दो साल का डिप्लोमा किया और फिर नौकरी शुरू की। उन्हें कंपनी में 22,000 रुपये मिलते थे, लेकिन वह इस नौकरी से खुश नहीं थे। सिर्फ छह महीने बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी। खेती से उनका पुराना नाता था। उन्होंने महसूस किया कि लोग ऑर्गेनिक चीजें पसंद कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने 2021 में Farm Org Foods की शुरुआत की।

Farm Org Foods आम की बिक्री से शुरुआत

Sai Vardhan Success Story: जानिए कैसे साईं वर्धन ने ₹5 हजार से शुरू किया बिजनेस और आज कमा रहे है ₹5 लाख महीना 23 साल की उम्र में
Sai Vardhan Success Story

Sai Vardhan ने सबसे पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऑर्गेनिक आम बेचना शुरू किया। लोगों को सीधे खेत से आम मिलने लगे, जो उन्हें बहुत पसंद आया। फिर साईं ने सोचा कि वह और भी चीजें बेच सकते हैं। उन्होंने अपनी मां के अचार के बिजनेस को बढ़ाने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर वह बताते थे कि उनकी चीजें ऑर्गेनिक कैसे हैं। इससे उन्होंने लोगों का भरोसा जीता।

देश-विदेश में बिक्री

आज Farm Org Foods कई तरह की सब्जियां, फल और अचार बेचती है। ये सभी चीजें ऑर्गेनिक होती हैं। जो लोग सेहत की परवाह करते हैं, उन्हें ये बहुत पसंद आती हैं। Farm Org Foods अब पूरे भारत में सामान बेचती है। यहां तक कि अमेरिका और ब्रिटेन में भी उनके अचार की मांग है।

गांव की महिलाओं को फायदा

Sai Vardhan Success Story: जानिए कैसे साईं वर्धन ने ₹5 हजार से शुरू किया बिजनेस और आज कमा रहे है ₹5 लाख महीना 23 साल की उम्र में
Sai Vardhan Success Story

इस बिजनेस से Sai Vardhan गांव की महिलाओं को भी सशक्त बना रहे हैं। Farm Org Foods में 20 महिलाएं काम करती हैं और उन्हें अच्छी आमदनी होती है। इससे उनकी जिंदगी बेहतर हुई है। साईं वर्धन अपने बिजनेस को और बढ़ाना चाहते हैं और नए बाजारों में जाना चाहते हैं। साथ ही, उनकी और भी ऑर्गेनिक चीजें बेचने की योजना है, जिससे बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *