डा. कश्मीरी लाल की देखरेख में जालंधर के तीन और मरीजों ने कोरोना को हराया, अब तक 10 मरीज हुए ठीक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर 
जालंधर के तीन लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। तीनों मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना को हराने के बाद इन तीनों लोगों को अस्पताल से डिस्चार्च कर दिया गया है। अब तक जालंधर में कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने वालों की संख्या 10 हो गई है।

[ads2]

इन मरीजों में अलीबाज हुसैन, विश्व शर्मा और जसबीर सिंह गाँव तलवंडी भीलण (नजदीक करतारपुर), मीठा बाजार और राजा गार्डन इलाका के रहने वाले हैं। यह सभी मरीज सिविल अस्पताल जालंधर में कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आने के उपरांत दाखिल करवाए गए थे। इनका इलाज डा.कश्मीरी लाल सीनियर मैडीकल अधिकारी के नेतृत्व में माहिर डाक्टरों की टीम ने किया।

मरीजों के सैंपल लिए गए, जो निगेटिव आई

इलाज के बाद सिविल अस्पताल में इन मरीजों के सैंपल लिए गए, जो निगेटिव आई। इसके बाद फिर सैंपल लिए गए, रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई। जिसके बाद इनको आज सिविल अस्पताल से छुट्टी दी गई। अलीबाज हुसैन, विश्व शर्मा और जसबीर सिंह द्वारा सिविल अस्पताल में किये गए इलाज पर पूर्ण संतुष्टि प्रकट किया।

उन्होंने मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन लोगों ने उनकी अच्छी तरह ध्यान रखा। इस अवसर पर डाक्टरों की समूची टीम और समूह स्अटाफ को बधाई देते हुए सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर कौर चावला और मैडीकल सुपरिटेंडैंट डा. हरजिन्दर सिंह ने कहा कि डीसी वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग जीतने के लिए वचनबद्ध है।

[ads1]

कैप्टन ने जब महिला अफसर को किया फोन, तो …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *