ये हैं असली ‘कोरोना योद्धा’ : लाकडाउन में पंचकूला के इरफान घर में पढ़ रहे हैं नमाज तो शशिबाला बांट रही हैं निशुल्क मास्क

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 के प्रति लोग पूर्ण जागरूकता व स्व-ज़िम्मेदारी दिखला रहे हैं तथा इसके साथ ही इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां पुनः प्रारंभ हो रही हैं। इसे प्रधान मंत्री द्वारा सोमवार को राज्यों के मुख्य मंत्रियों के साथ की गई बातचीत की रोशनी में देखा जा सकता है कि हमें जहां अर्थव्यवस्था को महत्त्व देना चाहिए, वहीं हमें कोविड-19 के साथ जंग भी जारी रखनी चाहिए। सरकार ने ग़ैर-कंटेनमेन्ट क्षेत्रों में चयनित गतिविधियों हेतु 20 अप्रैल, 2020 से कई प्रकार की ढील दी है।

[ads2]

लॉकडाऊन के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं क्योंकि देश विगत डेढ़ माह के दौरान हज़ारों मानवीय ज़िन्दगियां बचाने में सफ़ल रहा है। मार्च माह के प्रारंभ में भारत सहित बहुत सारे देशों में परिस्थितियां लगभग एक जैसी थीं। परन्तु समय पर की गईं कार्यवाहियों के कारण भारत बहुत से लोगों को सुरक्षित रख पाया है। लोगों में लॉकडाऊन की स्थिति के दौरान ज़िम्मेदारी की भावना निम्नलिखित से स्पष्ट देखी जा सकती है।

हिमाचल पुलिस लाहौल-स्पिति में लोगों को कर रही है जागरुक

पंचकूला के मोहम्मद इरफ़ान बताते हैं कि हम अपने घरों में ही नमाज़ पढ़ रहे हैं क्योंकि इकट्ठे होने की अनुमति नहीं है। लॉकडाऊन संबंधी उपायों का समर्थन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना ही सभी के स्वास्थ्य हेतु महत्त्पपूर्ण है।

हरियाणा के पलवल ज़िले के आंगनवाड़ी वर्कर शशिबाला अपने ढंग से कोरोना-योद्धा भी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी दिनचर्या के क्रिया-कलापों के पश्चात् वह स्वयं व आंगनवाड़ी वर्करों का एक समूह मास्क तैयार करके लोगों में इन्हें निःशुल्क बांटते हैं।

[ads1]

हिमाचल प्रदेश के लाहौल व स्पिति ज़िले के पुलिस कर्मचारी उन लोगों में से नहीं हैं, जो सब कुछ भाग्य के सहारे छोड़ देते हैं, इसी लिए उन्हें ग्रामीण महिलाओं को कोविड-19 की सावधानियों संबंधी जागरूक करते हुए देखा जा सकता है। सरकारी एजेन्सियां भी कहीं कोई ढील नहीं बरत रहीं, वे सेवाएं प्रदान करते समय यह अवश्य सुनिश्चित करती हैं कि भीड़ एकत्र न हो।

कैप्टन ने जब महिला अफसर को किया फोन, तो …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *