पंजाब का जाबांज कोरोना योद्धा : निहंगों के हमले में घायल SI हरजीत सिंह को मिली छुट्टी, DGP पहुंचे अस्पताल, घर पहुंचने पर भव्य स्वागत, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ से गुरुवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता खुद एसआई हरजीत सिंह को पीजीआई से डिस्चार्ज कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरजीत को बेटे अर्शप्रीत का नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

[ads2]

बता दें कि पटियाला में सन्नौर रोड पर स्थित मंडी में ड्यूटी के दौरान एसआई हरजीत सिंह पर कुछ निहंगों ने हमला कर दिया था। निहंगों ने हरजीत सिंह का एक हाथ तलवार से काट दिया था। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती किया गया था। यहां डॉक्टरों ने घंटों की सर्जरी के बाद उनका हाथ जोड़ दिया था। अब उनके हाथ में मूवमेंट शुरू हो गई है, इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

निहंगों के हमले में कट गया था हाथ, पीजीआई ने किया सर्जरी

हरजीत का इलाज कर रहे डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी के एडिशनल प्रो. सुनील गाबा और डॉ. जैरी ने उनकी ड्रेसिंग खोली तो हरजीत ने अपनी अंगुलियां हिलानी शुरू कर दी थीं। उनकी अंगुलियों में मूवमेंट देखकर डॉक्टर भी संतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने इतनी जल्दी अंगुलियों को मूव करने से रोका, लेकिन हरजीत सिंह ने बताया उन्हें ऐसा करने में जरा भी तकलीफ नहीं हो रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि अंगुलियों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने की वजह से अब उनमें सेंसेशन भी आ गई है। ऑपरेशन के बाद हरजीत को तेजी से ठीक होते देखकर घरवाले भी बेहद खुश हैं। हरजीत सिंह के डिस्चार्ज होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने हरजीत सिंह के डिस्चार्ज होने की जानकारी दी और पीजीआई के डॉक्टरों, नर्सों व पूरे स्टाफ का आभार जताया।

[ads1]

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पूरे राज्य को हरजीत सिंह पर गर्व है। एसआई का हौसला बढ़ाते हुए कैप्टन ने अपने एक साथी का तजुर्बा साझा किया, जिसने अपना हाथ गंवा लिया था। उनके साथी को भी इसी तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा था और वह अब पूरी तरह से ठीक हैं।

घर पहुंचने पर कोरोना योद्धा का भव्य स्वागत देखें

https://youtu.be/ChbjwR-C4ok



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *