कांग्रेस के MLA ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा – शराब पीने से गले से साफ हो जाएगा कोरोना, ठेके खुलवाएं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्थान के कोटा की सांगोद विधानसभा से कांग्रेस विधायक भारत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शराब की दुकानें खोलने के अपील की हैं. विधायक ने पत्र में ये लिखा है कि लॉकडाउन में अवैध शराब का धंधा काफी बढ़ा है। विधायक ने लिखा है कि जब कोरोना वायरस शराब से हाथ धोने से साफ हो सकता है तो शराब पीने से पीने वाले गले से भी वायरस समाप्त हो सकता है।

[ads2]

उन्होंने कहा कि शराब का धंधा करने वालों के लिए ये स्वरोजगार योजना है और पैसा कमाने का सुनहरा अवसर भी है. बाजार में शराब की काफी मांग है. लॉकडाउन में शराबबंदी के दौरान सरकार के राजस्व को बहुत नुकसान हो रहा है और शराब पीने वालों के स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है।

बता दें कि लॉकडाउन के बीच ही राजस्थान सरकार ने शराब महंगी कर दी है. राज्य सरकार को लॉकडाउन की वजह से राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था. फिलहाल तो राज्य सरकार को इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि अभी तो शराब बिक्री पर रोक है. लॉकडाउन खुलने के बाद ही राज्य सरकार को इसका फायदा मिलेगा. भारी राजस्व की हानि का सामना कर रही सरकार ने शराब पर आबकारी शुल्क (Excise Duty) में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

[ads1]

हाथों में कागज पकड़कर केडी भंडारी ने जताया विरोध

डेली संवाद का ई-पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *