पंजाब में कोरोना विस्फोट, मरीजों की संख्या करीब 600 पहुंची, 3 जिले रेड जोन घोषित, बाहरी लोगों की राज्य में नो इंट्री

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया है। शुक्रवार को राज्‍य में 43 मरीज सामने आए। राज्‍य में अब सभी जिले कोरोना प्रभावित हाे गए हैं। अब तक ग्रीन जाेन में शामिल फाजिल्‍का भी कोरोना प्रभावित हो गया है। यहां चार मरीज मिले। ये सभी हजूर साहिब से आए थे। जालंधर में 16 और फिरोजपुर में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

[ads2]

शुक्रवार को केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की। इस कैटेगराइजेशन में पंजाब के 22 में से 3 जिले रेड जोन में, 15 जिले ऑरेंज जोन में तो 4 जिले ग्रीन जोन में आ रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 29 अप्रैल को ही साफ कर दिया था कि राज्य में सिर्फ सुबह 7 से 11 बजे के बीच ही दुकानें व इंडस्ट्री वगैरह खोलने की अनुमति दी जाएगी। लोगों को जो भी जरूरी काम निपटाना है, 11 बजे से पहले ही खत्म करके अपने घर को पहुंच जाएं। साथ ही, राज्य सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बाहर से आने वाले लोगों को राज्य में अभी एंट्री नहीं दी जाएगी।

मरीजों की संख्या 592 पहुंची

पंजाब में अब तक सामने आए कोरोना मरीजों की संख्‍या में 592 हो गई है। अब तक राज्‍य में कोरोना से 20 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को मोहाली में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ मोहाली जिले में अब तक कुल 89 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।

अब तक पंजाब में कोरोना से अछूत रहा फाजिल्‍का जिला भी इस महामारी की चपेट में आ गया है। फाजिल्‍का के जलालाबाद में चार कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। ये श्री हजूर साहिब से लौट कर आए श्रद्धालु हैं। 27 अप्रैल को श्री हजूर साहिब से लौटे नौ श्रद्धालुओं में से आठ की रिपोर्ट शुक्रवार को आई। इनमें चार पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ सुरिंदर सिंह ने की है।

जालंधर में 16 नए मरीजों की पुष्टि

जालंधर में शुक्रवार को 16 नए पाजिटिव केस आए। कुल संख्या 105 हो गई। अमृतसर जिले में सात नए काेरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। अटारी में छ‍ह नए कोरोना मरीजाें की पुष्टि हुई है। केस सामने आए। इसके अलावा अमृतसर में नेशनल हेल्थ मिशन का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस कर्मचारी को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग यह जानने में जुटा है कि वह कोरोना वायरस की चपेट में कैसे आया।

संगरूर के नजदीकी गांव बागड़ियां में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद गांव को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही महिला के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। सभी को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। फतेहगढ़ साहिब में भी दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। श्री हजूर साहिब से लौटीं दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों खमानो के गांव हवारा कला की रहने वाली हैं।

फिरोजपुर में 10 नए कोरोना पाॅजिटिव मामले

फिरोजपुर में 10 नए कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। ये सभी नांदेड़ स्थित हजूर साहिब से आए थे। दो दिन पहले ही फिरोजपुर के एसबीएस कैंपस में 86 श्रद्धालु ठहराए गए थे। फिरोजपुर रेड जोन में शामिल हो गया है। इजिला 12 अप्रैल तक ग्रीन जोन में था। इसके बाद एक पुलिस कॉन्स्टेबल कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद जिला ऑरेंज जोन में शामिल हुआ था। वीरवार शाम को एक व्‍यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अब एक साथ 10 पाॅजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।

[ads1]

यह है नया कैटेगराइजेशन

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 3 मई के बाद के लिए जिलों को अलग-अलग हिसाब से बांटने का काम किया गया है। मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के मामलों के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है। नए नियम के अनुसार, अब अगर किसी जिले में 21 दिन से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है तो वह ग्रीन जोन में आएगा। पहले ये समय 28 दिनों का था।

रेड जोन में पंजाब के जिले

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के अलावा 3 और जिले रेड जोन में शामिल हैं। इनमें जालंधर, पटियाला और लुधियाना हैं।

ये 15 जिले हैं ऑरेंज जोन में

मोहाली, पठानकोट, मानसा, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, फरीदकोट, संगरूर, नवाशहर, फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा, गुरदासपुर, बरनाला।

ग्रीन जोन में चार जिले

बठिंडा, फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़।

अगर आप कोरोना से डर रहे हैं तो ये VIDEO जरूर देखें

https://youtu.be/wdZFpYnWsKY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *