Punjab News: खन्ना में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में टीचर गिरफ्तार, जाने आगे क्या?

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब के खन्ना के थाना मलौद क्षेत्रांतर्गत गांव लहल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। इस केस में मलौद थाने में गणित टीचर (Math Teacher) हरिदिओ प्रसाद सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

शारीरिक शोषण के साथ साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) लगाया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। आने वाले दिनों में आरोपी टीचर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि, एजुकेशन विभाग (Education Department) ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

सातवीं की कक्षाओं के बयान दर्ज

जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा की तीन छात्राओं के बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गणित का टीचर छात्राओं का शारीरिक शोषण करता था। गलत हरकतें की जाती थीं। इसका विरोध छात्राओं के परिजनों ने किया।

Punjab News
Punjab News

वहीं 4 गांवों के लोगों ने स्कूल में आकर रोष जताया तो स्थिति को भांपते हुए पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में मंगलवार सुबह स्कूल में छात्राओं के परिजन इकट्ठे हुए थे। उस समय टीचर ने कैमरे के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी।

अन्य स्टाफ की भूमिका भी सवालों के घेरे में

इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल समेत अन्य स्टाफ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। शिक्षा विभाग की तरफ से इनके खिलाफ भी कोई एक्शन लिया जा सकता है। क्योंकि, जिस प्रकार छात्राओं ने आरोप लगाया है कि काफी समय से स्कूल में ऐसा हो रहा था। जिसके लिए उन्होंने एक महिला टीचर को भी बताया था।

Punjab News
Punjab News

इस महिला टीचर ने सीनियर अधिकारियों को सूचना नहीं दी। प्रिंसिपल ने अपनी जिम्मेवारी को सही तरीके से नहीं निभाया। वहीं, डीडीओ और जिला स्मार्ट स्कूलों की प्रभारी ने भी अपने फर्ज को नहीं निभाया। इन सभी चीजों को लेकर एजुकेशन विभाग जांच कर रहा है।

मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से दो महिला अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार न होने पर एक अन्य अधिकारी गुरदीप सिंह को उनके साथ लगाया गया। अब गहराई से जांच करके पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

हर पहलु से जांच हो रही- डिप्टी DEO

लुधियाना के डिप्टी डीईओ जसविंदर सिंह ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। उम्मीद है कि आज शाम तक रिपोर्ट मिल जाएगी।

POCSO Act
POCSO Act

इस रिपोर्ट के बाद डीईओ अगली कार्रवाई करेंगे। उनकी टीम स्कूल और गांवों में गहराई से जांच कर रही है। छात्राओं और उनके परिजनों से बात की जा रही है। अगर किसी स्टाफ का कसूर सामने आया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

उधर, डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *