शहरों से गांव वापस लौटे 15 से 20 लाख श्रमिकों को रोजगार देगी योगी सरकार, पढ़ें बड़ा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हर प्रवासी श्रमिक को उनकी दक्षता के अनुसार देंगे काम : मुख्यमंत्री

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि दूसरे प्रदेशों के जिन श्रमिकों की घर वापसी हो रही है उनको स्थानीय स्तर पर उनकी दक्षता के अनुरूप ही काम दिया जाए। इसके लिए आने वाले हर श्रमिक का मोबाइन नंबर और उसकी विशेषज्ञता को एकत्र कर लिया जाये। दूसरे प्रदेशों से वापस आने वाले श्रमिकों की संख्या 15 से 20 लाख तक होगी। संबंधित विभाग इसी अनुसार अपनी कार्ययोजना तैयार करें।

[ads2]

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान दी। अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सभी विभाग चुनौती की इस घड़ी को अवसर के रूप में बदलने के लिए कार्यरत हैं। लॉकडाउन की शर्तों का अनुपालन करते हुए चीनी मिलों और ईंटों की तरह अन्य औद्योगिक इकाईयां भी चालू कराई जाएंगी।

क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था

मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिन राज्यों से श्रमिकों को लाना है, वहां की सरकारों से संपर्क किया जा रहा है। उनकी सूची के अनुसार ही स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनको लाने के बाद क्वारंटीन किया जाएगा। क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था ठीक हो इसके लिए हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा। श्रमिकों को लेकर नासिक (महाराष्ट्र) से पहली ट्रेन चल चुकी है। यह झांसी होते हुए रविवार को लखनऊ पहुंचेगी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को वेतन और 12 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमारा हर संभव प्रयास है कि कोरोना का संक्रमण चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टॉफ में न फैले। कोरोना का अस्पताल केवल कोविड अस्पतालों में ही होगा। बाकी रोगियों का अस्पताल नॉन कोविड अस्पतालों में होगा। कौन संक्रमित है और कौन नहीं। हर अस्पताल की इमरजेंसी में ही इसकी मुकम्मल व्यवस्था होगी।

प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 1756

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 127 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या इस समय 1756 है। अब तक ठीक होने के बाद 656 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। रोग से मरने वालों की संख्या 43 है। कुल कैसेस की संख्या 2455। अब तक 64 जिलों में संक्रमण के मामले हैं। एल-1 से लेकर एल-3 तक के चिकित्सालयों की क्षमता लगातार बढ़ायी जा रही है। संक्रमण रोकने के लिए जो भी सुरक्षा उपकरण हैं वह जरूरत के अनुसार हर जगह उपलब्ध है।

[ads1]

कोरोना से डर रहे हैं तो ये वीडियो जरूर देखें

https://youtu.be/wdZFpYnWsKY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *