नवजोत सिद्धू को कैप्टन के खासमखास मंत्री आशू ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी ही सरकार पर उठाए सवालों का गुरुवार को राज्य सरकार ने जवाब दिया। राज्य सरकार की तरफ से पंजाब सरकार में मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा है कि टैक्स ही स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए वापस जा रहा है। जो वितरण हो रहा है, जो गरीब के पास राशन पहुंच रहा है ये सब लोगों के टैक्स के पैसे से ही जा रहा है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल ‘जीतेगा पंजाब’ पर अपना एक नया वीडियो शेयर कर राज्य सरकार से कहा था कि ये राज आम लोगों के दिए टैक्स और खून-पसीने की गाढ़ी कमाई से चलता है।

[ads2]

सिद्धू ने वीडियो के जरिए कहा था कि आम लोगों द्वारा टैक्स के रूप में दिया जा रहा पैसा उन्हें वापस मिलना चाहिए ना कि जूती बनकर उनके सिर पर ही आकर लगना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अब वक्त में बदलाव का आ गया है और उन्हें उम्मीद है कि पंजाब की जनता बदलाव करेगी और 5 साल के लिए ऐसे लोगों को सत्ता सौंपेगी जो कि उनकी सेवा करें ना कि उनके सिर पर बैठकर राज करें।

नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले महीने ही पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि राज्य में 3 करोड़ आबादी में से राज्य सरकार अभी तक सिर्फ 2200 लोगों के ही टेस्ट कर पाई है, जिनमें से 130 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आपको बात दें कि 9 महीने के चिंतन और आत्मावलोकन के बाद पूर्व मंत्री और 4 बार संसद के सदस्य और अमृतसर पूर्व के विधायक रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुद्दों पर बात करने के लिए यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।

[ads1]

कोरोना मरीजों के वार्ड में ‘कजरा मोहब्बत वाला’…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *