पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, कल से सेवा केंद्र फिर से खुलेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब गृह विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार श्रीमती विनी महाजन ने स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) जारी करते हुए राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को 8 मई (शुक्रवार) से प्रातःकाल 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केन्द्रों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं।

[ads2]

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए श्रीमती महाजन ने आज यहाँ बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार ने सेवा केन्द्रों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं जो कोविड -19 महामारी के दौरान कर्फ्यू /लाॅकडाउन के चलते बंद कर दिए गए थे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न जी2सी और बी2सी सेवाएं मुहैया करवाने वाले यह सेवा केंद्र पंजाब के एकीकृत सेवाएं मुहैया करवाने वाले केंद्र हैं और यह कल से फिर से खुल जाएंगे।

विस्तृत ऐडवाइजरी का पालन करें

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी सभी डिप्टी कमिश्नरों को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) जारी कर दी गई है। इसके साथ ही कोविड-19 दौरान इन सेवा केन्द्रों में आने वाले नागरिकों और इन केन्द्रों में काम कर रहे स्टाफ की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा जारी की गई एक विस्तृत ऐडवाइजरी का पालन किया जाये।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे बताया कि सेवा केन्द्रों का काम चरणबद्ध ढंग से फिर से शुरू किया जायेगा। पहले चरण में कुल 516 सेवा केन्द्रों में से 467 खोले जाएंगे, जिनमें सीमित स्टाफ के साथ कुल 217 में से 153 सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि हथियार और विवाह रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित सेवाएं दूसरे चरण में शुरू की जाएंगी।

श्रीमती महाजन ने आगे बताया कि उपलब्ध सेवाओं की सूची https: //dgrpg.punjab.gov.in/ पर भी देखी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार प्रातःकाल 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रातःकाल 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कोई भी नागरिक उपलब्ध सेवाएं लेने के लिए जा सकता है जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मान्य नियोजित भेंट और कर्फ्यू पास वाले लोगों को ही यहाँ से सेवा का लाभ लेने की आज्ञा होगी।

[ads1]

कोरोना मरीजों के वार्ड में ‘कजरा मोहब्बत वाला’…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *