दर्दनाक हादसा : प्याज रोटी लेकर घर को निकले, 35 किलोमीटर के बाद थक कर सोए और बिछ गई लाशें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। औरंगाबाद में शुक्रवार को एक मालगाड़ी ट्रेन ने पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को रौंद डाला, जिसमें 16 श्रमिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायल मजदूरों को औरंगाबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। मृतक मजदूर मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

[ads2]

दरअसल, औरंगाबाद से घर वापसी की ओर कदम बढ़ा रहे ये प्रवासी मजदूर 35 किलोमीटर पैदल चले थे, मगर रास्ते में चलते-चलते उन्हें थकावट महसूस हुई और पटरी पर ही झपकी लेने लगे। मगर उन्हें कहां पता था कि उनकी ये झपकी, मौत में बदल जाएगी। 35 किलोमीटर चलने के बाद ये सभी मजदूर पटरी पर ही आराम करने लगे। सुबह करीब सवा पांच बजे के वक्त ये सभी गहरी नींद में सो रहे थे। तभी ट्रेन आती है और इन्हें रौंद डालती है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साउथ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राकेश ने कहा कि घटना सुबह 5.15 बजे की है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जालौन से भुसावल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि वे सभी मजदूर रेल की पटरियों पर चल रहे थे और थकावट के कारण पटरियों पर ही सो गए थे।

रेल मंत्रालय ने बताया कि मजदूरों को रेलवे ट्रैक पर देखते ही मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, मगर वह हो नहीं सका। हादसे में घायल लोगों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

[ads1]

कोरोना मरीजों के वार्ड में ‘कजरा मोहब्बत वाला’…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *