तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज, देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 29.36% हुआ, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, हालांकि रिकवरी रेट में लगातार हो रही वृद्धि से उम्मीद की किरण भी दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 24 घंटों में 1273 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक 16,540 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 37,916 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अब कोरोना रिकवरी रेट 29.36 पर्सेंट हो चुका है। यानी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हर तीन में से 1 मरीज अब ठीक हो चुका है।

[ads2]

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में देश में 3390 केस सामने आए और इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 56342 हो गई है। इनमें से 16540 लोग ठीक हुए हैं तो 1886 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल तक के एक्टिव कोरोना मरीजों की स्थिति की बात करें तो 3.2 फीसदी ऑक्सीजन सपोर्ट ले रहे हैं, 4.7 फीसदी मरीज आईसीयू में हैं और 1.1 पर्सेंट वेंटिलेटर पर हैं।

359 जिलों में कोरोना पर लगाम

लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 216 ऐसे जिले हैं जहां अभी तक कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया है। 42 जिलों में 28 दिनों से कोई केस नहीं मिला तो 29 जिलों में 21 दिन से कोई केस नहीं आया है। 26 जिलों में 14 दिनों कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला तो 46 ऐसे जिले जहां 7 दिन से कोई केस नहीं है।

[ads1]

कोरोना मरीजों के वार्ड में ‘कजरा मोहब्बत वाला’…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *