PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद, देश में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर बाद तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी जिसमें देश में कोरोना वायरस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई तक है। कोरोना संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं बैठक होगी।

[ads2]

माना जा रहा है कि इस बैठक में लॉकडाउन पर आगे की रणनीति तय की जाएगी और इसके बाद ही इसे बढ़ाने या न बढ़ाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। कई राज्य ने इसे बढ़ाने के पक्ष में हैं। बैठक में मुख्य जोर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर रहेगा। इससे पहले शनिवार को कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने लगातार दो बैठकें की जिनमें उन क्षेत्रों के बारे में चर्चा हुई जिन्हें 17 मई के बाद खोला जा सकता है।

लाकडाउन बढ़ने के संकेत

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से देश भर में लॉकडाउन दो बार आगे बढ़ाया जा चुका है। भारत में अब भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस स्थिति में देश के आम लोगों के सामने चिंता यह है कि क्या लॉकडाउन 17 मई के बाद भी जारी रह सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ दो सरकारी संस्थाओं एम्स और आईसीएमआर ने संकेत दिए हैं कि अगर 17 मई के बाद लॉकडाउन खत्म किया गया तो, देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह हो सकती है। इन संस्थाओं का कहना है कि अभी लॉकडाउन में छूट देना आत्महत्या के समान होगा।

[ads1]

प्रभसिमरन का पूरा वीडियो संदेश, यहां देखें

https://youtu.be/QoeSgYg3ph4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *