4 दिनों में 4 लाख प्रवासी श्रमिक लौटे यूपी, CM योगी सभी को देंगे रोजगार और नौकरी

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ मजबूती के साथ प्रभावी लड़ाई में जनसहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा है कि बाहरी राज्यों से आ रहे प्रत्येक प्रवासी श्रमिक को सकुशल घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बीते चार दिनों में ही यूपी में 4 लाख से अधिक श्रमिकों की वापसी हुई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए प्रतिदिन समीक्षा के बाद इस लड़ाई को और मजबूती देने का कार्य किया जा रहा है। गोरखपुर के सहजनवां में सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक मदद और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार रुपये की मदद की घोषणा की है।

[ads2]

लॉकडाउन की स्थिति पर लगातार समीक्षा

उक्त जानकारी सोमवार को यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी। अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टीम 11 के साथ प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति पर लगातार समीक्षा की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 जिलों के स्टेशन को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए तैयार किया गया है। इतना ही नहीं सोमवार को भी 16 ट्रेन श्रमिकों व कामगारों केा लेकर पहुंची हैं। जबकि और 55 ट्रेनें आने वाली हैं। इन ट्रेनों से 70 हजार से अधिक लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के दिशा निर्देशन में अबतक 2 लाख 30 हजार से अधिक लोगों की ट्रेनों से वापसी सुनिश्चित की गई है।

अस्पतालों को 1 लाख बेड से लैस करने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 28, लखनऊ में 22, जौनपुर में 9, प्रयागराज में 12, वाराणसी में 8, उन्नाव में 7, कानपुर में 7 सहित अन्य स्टेशनों में लगातार ट्रेनों का आगमन हो चुका है। उन्होंने बताया कि बीते चार दिनों में ही ट्रेनों के माध्यम से और यूपी के बार्डर से चार लाख 25 हजार श्रमिकों व कामगारों को लाया गया है। ट्रेनों से आने वाले लोगों का स्टेशन पर ही मेडिकल जांच की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एल—1, एल—2 और एल—3 अस्पतालों में बेड की संख्या को 52 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य दिया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। अब मुख्यमंत्री ने 20 मई तक 25 हजार अतिरिक्त बेड के साथ इस संख्या को 75 हजार तक करने का लक्ष्य दिया है। इतना ही नहीं इन अस्पतालों को 1 लाख बेड से लैस करने के लिए भी सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।

मजदूरों को हर तरह मिलेगी सुविधा

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आने वाले सभी प्रवासी श्रमिक व कामगारों को रोजगार देने की व्यवस्था करनी है। सीएम योगी ने अधिकारियों को 20 लाख लोगों को रोजगार देने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। श्रमिकों व कामगारों की स्किलिंग डाटा तैयार करने और डाटा के आधार पर उन्हें स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का भी लाभ दिलाने का निर्देश सीएम योगी ने दिया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सहजनवां में हुए सड़क हादसे में 2 मजदूरों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में ज़ख्मी हुए सभी मजदूरों के इलाज के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं हादसे का शिकार हुए दोनों ही मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का भी ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हज़ार रुपये की मदद देने का निर्देश सीएम योगी ने दिया है।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में यूपी के 5 श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। सीएम योगी के निर्देश पर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव लाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

[ads1]

आरोग्य सेतु एप से 9 कोरोना पॉजिटीव की हुई पहचान

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि देश में करोड़ों लोगों द्वारा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया गया है। प्रदेश में भी करोड़ों लोग इस एप का प्रयोग कर खुद को सुरक्षित रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आरोग्य सेतु एप की मदद से 2058 अलर्ट पर कार्रवाई की गई है। जिसके बाद 9 लोगों को कोरोना पॉजिटीव के रूप में चिन्हित किया गया।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में 78.5 प्रतिशत पुरूष और 21.5 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में 8.1 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 40 से 60 उम्र वर्ग के 25.5 प्रतिशत, 20 से 40 उम्र वर्ग में 48.7 प्रतिशत और 20 वर्ष से कम 17.7 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

प्रभसिमरन का पूरा वीडियो संदेश, यहां देखें

https://youtu.be/QoeSgYg3ph4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *