MSME के माध्यम से भारत निश्चित ही ग्लोबल इकॉनॉमी के रूप में उभरेगा : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज एमएसएमई सेक्टर के लिए घोषित तीन लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे एमएसएमई सेक्टर में एक नई जान आएगी और भारत निश्चित ही ग्लोबल इकॉनॉमी के रूप में उभरेगा।

[ads2]

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई की सर्वाधिक यूनिट हैं। ऐसे में प्रदेश में इस सेक्टर से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े लगभग तीन करोड़ लोगों को एक नई ताकत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट के माध्यम से प्रदेश सरकार ने इस सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को नई जान दिए जाने का प्रयास भी किया था, लेकिन कोरोना संकट के कारण इस सेक्टर के लिए जो रुकावट आई उससे उभरने के लिए जो विशेष आर्थिक पैकेज दिया गया है उससे इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को मदद मिलेगी।

एमएसएमई सेक्टर को ताकत देने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर एमएसएमई सेक्टर को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक पहले ही कर ली है। उत्तर प्रदेश में 36 हजार से अधिक एमएसएमई सेक्टर में कार्य करने वाले उद्मियों के लिए सरकार ने लोन मेले की ऑनलाइन व्यवस्था प्रारंभ की है। इससे कल 36 हजार से अधिक लोगों को लगभग 1600 से लेकर दो हजार करोड़ रुपये तक का लोन एक साथ यहां वितरण किया जाएगा।

[ads1]

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा जो एमएसएमई सेक्टर को ताकत देने के लिए जो प्रयास प्रारंभ हुआ है। वो वास्तव में प्रधानमंत्री जी की लोकल को ग्लोबल बनाने की मुहिम को नई दिशा देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर भारत को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त ही नहीं बल्कि दुनिया में आर्थिक ताकत के रूप में भी उभरेगा।

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *