कोरोना संकट में पालनहार बने CM योगी, MSME के 57,000 उद्यमियों को दिए 2000 करोड़ का लोन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
केंद्र से राहत पैकेज की घोषणा के के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शानदार पहल

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
केंद्र से आर्थिक पैकेज की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोन मेले के जरिए एमएसएमई सेक्टर को वह बूस्टर डोज दे दी जिसकी उसे प्रतीक्षा थी। दरअसल एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी के जरिए इसकी तैयारियां तो पहले से थीं। कोरोना के नाते इसमें कुछ गतिरोध आया था। कोरोना ने इसकी बेहतरी का अवसर भी मिला। अवसर मिलते ही मुख्यमंत्री ने इस सेक्टर को राहत देने में तनिक भी देर नहीं की।

[ads2]

इस क्रम में बुधवार को अपने आवास पर आयोजित ऑनलाइन लोने मेले में उन्होंने करीब 56 हजार 754 उद्यमियों को दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के लोन बांटे गये। इससे दो लाख से अधिक लोगों को अतिरिक्त रोजगार मिलेगा। लॉकडाउन अवधि में इतने कम समय में इतने उद्यमियों को इतनी बड़ी धनराशि का लोन पूरी पारदर्शिता के साथ देने वाला उप्र पहला राज्य बन गया।

एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लांच

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लांच किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे कामगार और श्रमिक हमारी ताकत और पूंजी हैं। हम इनके श्रम और हुनर का हर संभव उपयोग कर उप्र को देश और दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाएंगे। सदियों से उप्र के माथे पर पलायन को जो कलंक है उसे हरदम के लिए मिटाने को हमारे लिए बेहतरीन मौका है। दूसरे प्रदेश से आने वाले श्रमिकों का प्रदेश के नवनिर्माण में संभव उपयोग हो इसके लिए हर श्रमिक की दक्षता का रिकार्ड भी तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे दीपावली का पर्व है। इस दौरान पूरे देश में चीन से आने वाली गौरी-गणेश की मूर्तियां बड़े पैमाने पर बिकती हैं। हमारी कोशिश रही कि इस बार स्थानीय इकाईयां उसका विकल्प दें। टेराकोटा के सामान बनाने वाले गोरखपुर के उद्यमियों में यह हुनर है। वह चीन से भी बेहतर गुणवत्ता की मूर्तियां बना सकते हैं। इसके लिए सरकार उनका हर संभव मदद करेगी।

ओडीओपी ‘पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र का एमएसएमई सेक्टर भारत में सबसे बड़ा है। इस सेक्टर में कई ऐसी इकाईयां ने जिनके प्रोडक्ट की पूरे देश और दुनिया में धूम है। जरूरत इनको अवसर मिलने की है। कोरोना महामारी के दौरान ही यूपी में पीपीई पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट की 26 नई इकाईयां लग गयीं। ऐसे और भी उदाहरण हैं।

[ads1]

सर्वाधिक संभावना एक जिला एक उत्पाद के क्षेत्र में है। इस आर्थिक पैकेज का लाभ सभी जिलों की ऐसी इकाईयों को मिलेगा। उन जिलों के उत्पादों की देश दुनिया में पहचान और मजबूत होगी जिनके उत्पाद पहले से ही ब्रांड के रूप में स्थापित हैं। स्थानीय स्तर पर न्यूनतम पूंजी अधिकतम रोजगार मिलेगा। साथ ही प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ जाएगी।

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *