इन 30 जिलों को लाकडाउन 4.0 में नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट, लिस्ट आई सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद आज 17 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज किसी भी वक्त लॉकडाउन 4.0 की घोषणा हो सकती है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दे चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा. इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे।

[ads2]

इस बीच ऐसे जिलों की लिस्ट सामने आई है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. इन जिलों को लॉकडाउन 4 में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी. इन तीस जिलों में कोरोना के कुल मरीजों की 80 फीसदी संख्या है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर बरपाया है. इस महामारी ने आर्थिक राजधानी मुंबई और आईटी हब पुणे को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

[ads1]

इसके अलावा ग्रेटर चेन्नई, अहमदाबाद, थाने, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, जयपुर, नाशिक, जोधपुर, आगरा, तिरुवल्लुवर, औरंगाबाद, कुड्डालोर, ग्रेटर हैदराबाद, सूरत, चेंगलपट्टू, अरियालुर, हावड़ा, कुर्नूल, भोपाल, अमृतसर, विल्लुपुरम, वडोदरा, उदयपुर, पालघर, बरहमपुर, सोलापुर और मेरठ में कोरोना के सबसे ज्याजा केसेज सामने आए हैं।

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *