पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने डाक्टरों, मेडिकल स्टाफ, पुलिस और पत्रकारों को किया सैल्यूट, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
लॉकडाउन के योद्धाओं डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस और मीडिया कर्मियों द्वारा करोना से जंग के दौरान जिस तरह से अपने परिवारों से दूर रहते हुए समाज की सेवा की गई है उसके लिए इनके द्वारा किए गए कार्य बहुत ही सराहनीय है। उक्त विचार इन योद्धाओं को सैल्यूट करते हुए पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं सीनियर भाजपा नेता केडी भंडारी ने दिए।

[ads2]

भंडारी ने कहा जिस प्रकार से डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस और मीडिया कर्मियों ने इस कठिन परिस्थिति में समाज को अपना समय दिया है यह कोई साधारण कार्य नहीं है जब हम सभी अपने-अपने घरों में रहकर इस करोना से लड़ाई लड़ रहे हैं उसी समय में हमारे लिए यह सभी लोग अपने परिवारों से दूर करोना को हराने के लिए दिन-रात डटे हुए हैं।

भंडारी ने कहा मैं हर उस व्यक्ति जोकि इस घड़ी में इस लड़ाई में जुटा उसको नमन करता हूं। इसी के साथ पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी ने सरकार से भी यह मांग करते हुए कहा इस कठिन परिस्थिति में 24 घंटे ड्यूटी देने वाले इन योद्धाओं के बारे में कुछ ना कुछ जरूर सोचा जाए ताकि इन सभी का हौसला बढ़ाया जा सके।

[ads1]

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *