देश में 1 जून से रोज चलेंगी 200 नॉन-एसी ट्रेनें, जानें इनके बारे में सबकुछ, कैसे करें टिकट बुकिंग पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। लॉकडाउन को खोलने की दिशा में रेल मंत्रालय ने अहम कदम उठाया है। 1 जून से रेलवे 200 नॉन-एयरकंडीशंड स्‍पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ऐलान किया। भारत का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्टर देश में जहां-तहां फंसे लोगों के लिए ‘श्रमिक स्‍पेशल’ ट्रेनें पहले से चला रहा है। उसके अलावा 15 जोड़ी स्‍पेशल एसी ट्रेन्‍स भी दिल्‍ली को देश के अलग-अलग हिस्‍सों से जोड़ रही हैं। इन 30 ट्रेनों में आम नागरिक सफर कर सकते हैं। रेलवे धीरे-धीरे ही सही, ट्रेनों की संख्‍या बढ़ा रहा है।

[ads2]

गोयल ने कहा है कि इन 200 नॉन-एसी ट्रेनों के टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होगी। सभी ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही शुरू होगी यानी रेलवे काउंटर से इनमें रिजर्वेशन नहीं हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते से बुकिंग स्‍टार्ट हो सकती है। बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉपोर्रेशन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का यूज करना होगा। पैसेंजर्स को खाना मिलेगा या नहीं, ये अबतक साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि IRCTC ने कैटरिंग के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट लिए हैं।

कब-कब चलेंगी, कहां से कहां तक जाएंगी?

इन 200 स्‍पेशल ट्रेनों में नॉन-एसी कोच (स्‍लीपर और जनरल सेकेंड क्‍लास) होंगे। रेलवे के मुताबिक, यह ट्रेनें डेली चलेंगी। कहां से कहां तक ट्रेनें चलाई जाएंगी, इसका ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि 15 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेन्‍स से दिल्‍ली को बड़े शहरों से जोड़ने के बाद, अब छोटे शहरों की कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर हो सकता है।

वेटिंग टिकट मिलेंगे या नहीं?

माना यही जा रहा है कि इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट वाले टिकट मिलेंगे। हालांकि रेलवे ने अबतक इसपर कुछ स्‍पष्‍ट नहीं कहा है। आमतौर पर रेलवे ट्रेनों के स्‍लीपर क्‍लास में 200 तक वेटलिस्‍ट वाले टिकट जारी करता है। पहले जो 15 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें शुरू की गई थीं, उनमें शुरू में वेटिंग टिकट्स का प्रोविजन नहीं था। मगर अब उनमें भी वेटलिस्‍ट टिकट जारी होने लगे हैं। रेलवे के नियम के अनुसार, फर्स्‍ट एसी में 20, एक्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास में 20, एसी टू टियर में 50, एसी थ्री टियर में 100 और एसी चेयरकार में 100 तक वेटिंग टिकट जारी होते हैं।

[ads1]

कौन बैठ सकेगा, किराया कितना होगा?

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों में कोई भी रिजर्वेशन करा सकता है। नैशनल ट्रांसपोर्टर का कहना है कि इससे उन प्रवासियों को भी फायदा पहुंचेगा जो किसी वजह से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन्‍स में सफर नहीं कर पा रहे हैं। जहां तक किराये की बात है तो रेलवे के एक अधिकारी ने कहा है इन ट्रेनों का किराया न्‍यूनतम स्‍लीपर रेट्स के हिसाब से होगा। किराये और रूट की जानकारी रेलवे अगले कुछ दिन में जारी करेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *