पंजाब वापस आ रहे हैं 20,000 NRI’s, दिल्ली एयरपोर्ट पर कैप्टन सरकार ने खोला सुविधा केंद्र

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नयी दिल्ली में सुविधा केंद्र स्थापित किया है जिससे विशेष उड़ानों के द्वारा विदेशों से वापस आ रहे पंजाबियों को राज्य में उनके सम्बन्धित जिलों में भेजने के लिए मदद की जायेगी जहाँ उनको संस्थागत एकांतवास में रहना पड़ेगा।

[ads2]

यह प्रगटावा करते हुये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इस सुविधा केंद्र में यातायात की सुविधा का बंदोबस्त किया गया जिससे विदेशों में फंसे एन.आर.आईज़ और पंजाबियों की उनके गृह जिलों में सुविधाजनक वापसी को यकीनी बनाया जा सके जहाँ उनको 14 दिनों के लिए एकांतवास में रहने के लिए रुकना पड़ेगा और कोविड के लिए टैस्ट भी लिया जायेगा। जिन व्यक्तियों के टैस्ट नेगेटिव पाये जाएंगे, उनको दो और हफ़्तों के स्वै-एकांतवास के लिए घर भेज दिया जायेगा जबकि पॉजिटिव पये जाने वालों को देखभाल /इलाज के लिए एकांतवास केन्द्रों में भेज जायेगा।

बेहतर तालमेल यकीनी बनाऐगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वन्दे मातरम मिशन ’ के अंतर्गत 20,000 पंजाबियों और एन.आर.आईज़ की घर वापसी की उम्मीद है और इनमें बहुत से उड़ानों के द्वारा नयी दिल्ली पहुँच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर स्थापित किया गया सुविधा केंद्र बिना किसी अफरा-तफरी या दुविधा के बेहतर तालमेल यकीनी बनाऐगा।

उन्होंने कहा कि विदेशों में से पंजाब में अपने पैतृक स्थानों पर वापस आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की सुरक्षित वापसी के लिए अलग-अलग देशों में कोआरडीनेटर उसी तर्ज पर नियुक्त किये गए हैं, जिस तरह उनकी सरकार द्वारा विशेष श्रमिक रेलों के द्वारा प्रवासी कामगारों के आने -जाने की सुविधा के लिए नोडल अफ़सर नियुक्त किये गए हैं।

क्वारंटीन के लिए बेहतर सुविधा

प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि इन लोगों के एकांतवास के लिए सम्बन्धी जिलों के होटलों के अंदर उचित प्रबंध किये गए हैं और जो विद्यार्थी और प्रवासी होटलों का ख़र्च नहीं उठा सकते, उनके लिए एकांतवास की सुविधा मुफ़्त उपलब्ध करवाई जायेगी।

[ads1]

प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी सचिव श्री राहुल भंडारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतर-राष्ट्रीय एयरपोर्ट में सुविधा केंद्र दिन के 24 घंटे काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीते कल यू.एस.ए से अमृतसर में एक फ्लाइट पहुँची थी जबकि अगामी हफ्ते में प्रवासी पंजाबियों व एन.आर.आईज़ को लाने के लिए दिल्ली और अमृतसर में कई फ्लाईटें पहुँचेंगी। उन्होंने बताया कि सुविधा केंद्र राज्य के परिवहन विभाग के साथ संपर्क रख रहा है जिससे पंजाब वापस आने वाले लोगों को उनके पैतृक जिलों तक समय पर और सुचारू ढंग से पहुँचाने को यकीनी बनाया जा सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *