60 हजार करोड़ के भगोड़े शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम को दुबई से भारत लाने की मांग

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन ने DCP ईस्ट के माध्यम से पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
60 हजार करोड़ के भगोड़े शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम को दुबई से भारत ले आने की माँग की गई है। यह माँग राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा डीसीपी ईस्ट के माध्यम से पुलिस कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन में की गई है। शाइन सिटी कम्पनी के मालिक राशिद नसीम पर आरोप है कि उसने फौजियों, किसानों व बेरोजागरो से करीब 60 हजार करोड़ रुपयों की ठगी की है।

[ads2]

यह ठगी करने के बाद राशिद नसीम पुलिस और उत्तरप्रदेश सरकार की आँख में धूल झोंककर दुबई भाग गया है। और अब दुबई से ही वो वीडियो सन्देश भेज कर अपने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे रहा है। शाइन सिटी के मालिक राशिद नसीम वा उनके करीबियों पर गोमतीनगर में 150 से अधिक तथा उत्तरप्रदेश में 2500 से अधिक मामले दर्ज है।

60 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार

राशिद नसीम ने प्रदेश के लगभग 10 लाख निवेशकों से अबतक लगभग 60 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार है। गोमतीनगर थाने के 10 विवेचक इस मामले में विवेचना कर रहे है। एक मात्र विवेचक जिसने अकेले इस मामले में ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, उत्तमा अग्रवाल समेत पाँच लोगो की गिरफ्तारी की थी उसको हटा दिया गया है।जिसके बाद शाइन सिटी के पीड़ितों की न्याय की उम्मीद समाप्त हो गई है।

इस दौरान शाइन सिटी के पूर्व कर्मचारियों द्वारा अलग अलग नाम से कम्पनी बनाकर शाइन सिटी की तर्ज पर लोगो से ठगी की जा रही है।उसमें से कुछ कम्पनियो के खिलाफ आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लखनऊ मण्डल अध्यक्ष मो. शकील की अगुवाई में कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डिप्टी कमिश्नर ईस्ट के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा गया।

शाइन सिटी की तर्ज पर धोखाधड़ी

ज्ञापन में माँग की गई कि राशिद नसीम के कुछ पूर्व कर्मचारी जो अब कम्पनी का नाम बदलकर शाइन सिटी की तर्ज पर धोखाधड़ी कर रहे है।उनके कार्यकाल तथा उनके प्रोजेक्ट को तत्काल सील कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पिछले कुछ दिनों में वेव सिनेमा के पीछे शाइन सिटी के पूर्व कर्मचारियों के कार्यालय देखे गए। जिसकी सूचना पुलिस कमिश्नर को गई है।

गौरतलब है कि मोहनलाल गंज के किसान पथ तथा देवा रोड तथा लखनऊ सदर के कुछ इलाकों में कुछ अवैध प्रोजेक्ट में प्लाटिंग की जा रही है। प्लाटिंग में बकायदा प्रधानमंत्री आवास योजना तथा उज्वला योजना का नाम जोड़कर भ्रामक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। उनपर तत्काल कार्यवाही की माँग की गई तथा राशिद नसीम तथा उनके करीबियों को तत्काल गिरफ्तार करने की माँग की गई।

विवेचना थाना स्तर पर नही होनी चाहिए

मण्डल अध्यक्ष मो. शकील ने इस मामले में चल रही कार्यवाही पर अपनी बात साझा की और बताया कि 20 लाख से ऊपर के मामलों की विवेचना थाना स्तर पर नही होनी चाहिए। लेकिन अभी भी गोमतीनगर थाने के 10 विवेचक इस मामले की विवेचना कर रहे है और दूसरी ओर शाइन सिटी के पूर्व कर्मचारी कम्पनी का नाम बदलकर अभी भी राशिद नसीम के लिए काम कर रहे है।  राशिद नसीम दुबई में बैठकर अभी भी वीडियो सन्देश के माध्यम से दिशा निर्देश दे रहा है।

[ads1]

मो. शकील ने बताया की शाइन सिटी के मामले में प्रदेश के लगभग 10 लाख पीड़ित है जिनको न्याय नही मिल पा रहा है। यह कम्पनिया रेरा समेत अन्य विभागों की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रही है। मो. शकील ने बताया कि यदि इनपर तत्काल रोक नही लगाई गई तो आने वाले समय मे और बड़ी मात्रा में लोग ठगे जाएंगे। राशिद नसीम के बारे में युवा मण्डल अध्यक्ष तथा मण्डल उपाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने कहा कि राशिद नसीम देश का सबसे बड़ा भगोड़ा है।

विजय माल्या और नीरव मोदी ने बैंकों को चुना लगाया था लेकिन राशिद नसीम ने फौजियों, किसानों और बेरोजगारों को चुना लगाया है।  ज्ञापन देते समय कोविड 19 के दिशा निर्देशों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और कहा गया कि यदि आगामी कुछ दिनों में यूनियन की मांगों पर कार्यवाही नही की गई तो संगठन शासन प्रशासन के खिलाफ धरने पर विवश होगा।जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन स्वयं होगा।

पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी, बहिष्कार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *