आत्म निर्भर भारत का सपना साकार करने में हर भारतीय और एनआरआई अपना बहुमूल्य योगदान दें : सोम प्रकाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश द्वारा पोस्ट कोविड इनवेस्टमेंट विषय पर पीओआईसीसीआइ और एमइडीसी द्वारा इनवेस्ट इंडिया के सहयोग से करवाए गए वेबिनार (आन लाइन वर्ल्ड लेवल कानफ्रेंस) में बोलते हुए कहा कि भारत का हर एनआरआइ जो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहते हों वह भारत का दूत है।

[ads2]

उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार द्वारा शुरु किए गए मेक इन इंडिया अभियान को और मजबूत करने के लिए भारत में बने उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाने के लिए भारत देश से संबंधित दुनिया में रहते भारतीय एनआरआइज़ को भी अपना योगदान डालना चाहिए।

पिछली तीन चार पीढ़ियों के लोग जो भारत से बाहर बस रहें हैं उनकी जड़ें भारत में ही हैं। उनके योगदान से ही भारत पूरे विश्व में नेता जल्द बन सका है। भारत सरकार द्वारा कोविड 19 के चलते ओद्यौगिक पालिसी, व्यापारिक पालिसी, इ कामर्स पालिसी में ही बहुत तबदीलियां की जा रही हैं। जिससे लोक प्रोडक्ट बनाने वाले व्यापारियों के हितों की ओर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

[ads1]

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा एनआरआइ भारतीयों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है ताकि वो व्यापारिक पक्ष से समयबद्ध मंजूरी मिल सके। इन व्यापारिक तबदीलियों से भारतीय और एनआरआइयों को भारत को बुलंदियों तक पहुंचाने में बहुत ही सुनहरी मौका मिलेगा। इस ऑनलाइन कानफ्रेंस में पद्मश्री टी एन मनोहरन(चैयरमेन कैनरा बैंक) के अलावा कई एनआरआइ भारतीय मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *